(Part-5) Last Six Months Rajasthan Current GK 2018 by jepybhakar
प्रश्न 21. केन्द्र सरकार के द्वारा वर्ष 2018-19 में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कितने जिलों में महिला शक्ति केन्द्र खोलने की स्वीकृती प्रदान की गई है?
(अ) 3
(ब) 5
(स) 8
(द) 10
उत्तर – 5
Rajasthan GK 1000 + one liner important question answer :-
केन्द्र सरकार के द्वारा वर्ष 2018-19 में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए पाँच जिले धौलपुर, करौली, सिरोही, जैसलमेर और बाड़मेर महिला शक्ति केन्द्र खोलने की स्वीकृती प्रदान की गई है।
इस योजना के तहत खुलने वाले जिला-स्तरीय महिला केन्द्र, गाँवो, उपखण्ड और राज्य स्तर पर महिलाओं से जुड़ी योजनाओ की क्रियान्विति के लिए लिंक के रूप में कार्य करेगे।
प्रत्येक केन्द्र पर तीन व्यक्ति नियुक्त होगे, जो जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानून व्यवस्था लागू करने वाली संस्थाओं, अर्द्धशासकीय संस्थाओ तथा अन्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य निष्पादन करेंगे।
vist more pdf :- www.jepybhakar.com
Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-1) (in Hindi) | (Hindi) Part-A Rajasthan Police Model Paper 2018 – Unacademy
(Hindi) 1 – Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-A) Reasoning & Math Important Questions (1 to 6)
प्रश्न 22. राजस्थान में मतदान करके शराबबन्दी कराने वाली पंचायत/गांव नहीं है?
(अ) मंडावर
(ब) काछवाली
(स) रोजदा
(द) आंसीद
उत्तर – आंसीद
काछवाली गांव (भीम पंचायत समिति, राजसमंद), मंडावर (भीम पंचायत समिति, राजसमंद) व रोजदा (आमेर तहसील, जयपुर) मतदान करके शराबबन्दी कराने वाली पंचायत/गांव है।
काछवाली गांव वर्ष 2016 में मतदान के बाद ‘‘शराब मुक्त गाँव’’ बनने वाला प्रदेश का प्रथम गाँव बना था।
आबकारी अधिनियम के तहत् शराबबन्दी कराने के लिए पंचायत के कुल मतदाताओं की संख्या में से 51 प्रतिशत मतदान शराबबन्दी के पक्ष में होना आवश्यक है।
प्रश्न 23. राज्य का वह जिला जहाँ कौशल विकास केन्द्र के रूप में ‘‘जापान इन्स्टीट्यूट आॅफ मैन्यूफैक्चरिंग’’ के लिए मंत्रिमंडल ने एक रूपये की लीज पर भूमि आवंटित करने पर सहमति प्रदान की गई है?
(अ) बालाकुआ, जोधपुर
(ब) नीमराना, अलवर
(स) आमेट, राजसमंद
(द) गोडियावास, अजमेर
उत्तर – नीमराना, अलवर
Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-1) (in Hindi) | (Hindi)1 – Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-C) – Unacademy
Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-1) (In Hindi) Important questions 61 to 72
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नवम्बर 2016 की जापान यात्रा के दौरान अलवर जिले के नीमराना में कौशल विकास केन्द्र के रूप में जापान इन्स्टीट्यूट आॅफ मैन्यूफैक्चरिंग की स्थापना के लिए एमओयू किया था।
एमओयू की अनुपालना के लिए एक रूपये की लीज पर एक रूपये की लीज पर भूमि के आवंटन पर सहमति बनी।
इस केन्द्र में 10 वर्षों में 30 हजार इंजीनियर और तकनीकी अधिकारियों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
प्रश्न 24. केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में करवाए गए बीमारू श्रेणी के 16 बिन्दुओं के सर्वे में कितने जिलों बीमारू श्रेणी से बाहर कर दिया है?
(अ) 3
(ब) 5
(स) 8
(द) 10
उत्तर – 3
vist more pdf :- www.jepybhakar.com
बीमारू श्रेणी से डूँगरपुर, राजसमंद व बूँदी को बीमारू श्रेणी से बाहर किये गए।
बीमारू श्रेणी में भरतपुर, चितौड़गढ़ व सिरोही को बीमारू श्रेणी में जोड़े गए है।
उदयपुर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमर, जालौर, धौलपुर व करौली अन्य जिले है जो पहले ही बीमारू श्रैणी में है।
राज्य में चिकित्सा सेवा के हालात और उसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओ खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भारत सरकार के द्वारा 16 बिन्दुओं की सर्वें रिपोर्ट तैयार की गई।
प्रश्न 25. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(अ) रोमन सैनी
(ब) गौरव मुंजाल
(स) राजयोगिनी दादी जानकी
(द) कल्याण सिंह
उत्तर – राजयोगिनी दादी जानकी
Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-1) (in Hindi) | (Hindi) Part-A Rajasthan Police Model Paper 2018 – Unacademy
(Hindi) 1 – Rajasthan Police Model Paper 2018 (Part-A) Reasoning & Math Important Questions (1 to 6)
24 फरवरी, 2018 को एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार से राजयोगिनी दादी जानकी को सम्मानित किया गया।
102 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसेडर एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विधालय की मुख्य प्रशासिका है।
दादी जानकी को नारी उत्थान, समाज सेवा तथा विश्व शांति के श्रैष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रोमन सैनी व गौरव मुंजाल – फोब्र्स इण्डिया ने 30 अण्डर-30 यंग अचीवर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें चैथे स्थान पर आॅनलाइन एजुकेशन अनएकेडमी के को-फाउंडर्स रोमन सैनी (जयपुर के) व गौरव मुंजाल रहे है।
कल्याण सिंह – 20 फरवरी, 2018 को नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह चैहान का निधन हो गया। ध्यान रहे इनके द्वारा ही काँग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी को 2008 के चुनाव 1 मत से हराया गया था।
vist more pdf :- www.jepybhakar.com