Rajasthan gk important questions by jepybhakar
राज्यपाल :-
वर्तमान श्री कल्याण सिंह
1st – सरदार श्री गुरुमुख निहाल चंद
मुख्य न्यायाधीश :-
वर्तमान जस्टिस प्रदीप नांद्राजोग
मुख्य तथ्य –
पहले – जस्टिस कमल कांत वर्मा
वर्तमान में जस्टिस सबीना व जस्टिस निर्मलाजीत कौर दो महिला न्यायाधीश हाई कोर्ट में कार्यरत है
जोधपुर में हाई कोर्ट का उद्घाटन 29 अगस्त 1949 को किया गया जिसमें मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 11 अन्य न्यायाधीश थे।
वर्तमान में 50 न्यायाधीशों की मंजूरी है।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग :-
वर्तमान अध्यक्ष -जस्टिस श्री प्रकाश टाटिया
मुख्य तथ्य –
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष जस्टिस सुश्री कांता भटनागर थी।
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन वर्ष 2000 में किया गया।
गठन के समय इसमें एक अध्यक्ष व चार सदस्य थे जिसको 2006 में बदलाव करके एक अध्यक्ष व दो सदस्य कर दिया गया।
अध्यक्ष पूर्व मुख्य न्यायाधीश व सदस्य में एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश व दूसरा जिला न्यायाधीश रहते हुए 7 वर्ष तक अनुभव होना चाहिए।
राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा निकाली जाने वाली महत्वपूर्ण पत्रिका – मानवाधिकार संदेश।
राज्य चुनाव आयुक्त –
वर्तमान में श्री प्रेम सिंह मेहरा वह पहले श्री अमर सिंह राठौड़ थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी – श्री आनंद कुमार
मुख्य सचिव –
वर्तमान में देव भूषण गुप्ता व पहले श्री के राधाकृष्णन थे।
विधानसभा अध्यक्ष-
वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश चंद मेघवाल व पहले विधानसभा अध्यक्ष नरोत्तम लाल जोशी थे।
नेता प्रतिपक्ष –
वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर लाल डूडी व पहले नेता प्रतिपक्ष श्री जसवंत सिंह थे।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक – श्री ओम प्रकाश गलहोत्रा
राजस्थान लोकायुक्त –
वर्तमान लोकायुक्त – न्यायमूर्ति एसएस कोठारी
मुख्य तथ्य –
पहले लोकायुक्त न्यायमूर्ति आईडी दुआ थे।
देश में 5 जनवरी 1966 को प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन किया गया।
सर्वप्रथम लोकायुक्त की शुरुआत स्वीडन देश में की गई।
भारत में लोकपाल या लोकायुक्त नाम 1963 में मशहूर कानून विद डॉ एल एम सिंघवी ने दिया।
हमारे देश में सर्वप्रथम 1970 में उड़ीसा में व इसके पश्चात वर्ष 1971 में महाराष्ट्र व वर्ष 1973 में राजस्थान में शुरुआत की गई।
राजस्थान राज्य महिला आयोग –
वर्तमान अध्यक्ष – श्रीमती सुमन शर्मा (19-10-2018)
मुख्य तथ्य –
पहली राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कांता कथूरिया थी।
राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन 15 मई 1999 को एक अधिसूचना से।
राज्य की पहली महिला नीति 8 मार्च 2000 को शुरू की गई।
राजस्थान राज्य महिला आयोग में एक अध्यक्ष, 3 सदस्य व एक सदस्य सचिव होता है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग –
वर्तमान अध्यक्ष – श्री दीपक उत्प्रेती
मुख्य तथ्य –
राजस्थान लोक सेवा आयोग का गठन 20 अगस्त 1950 को अजमेर में अनुच्छेद 315 के तहत किया गया।
वर्तमान में आरपीसी में एक अध्यक्ष व 7 सदस्य हैं।