Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download in Hindi (राजस्थान एस.आई. परीक्षा मॉडल पेपर 2021) (Mock Test 02) By Jepybhakar
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download :- Hello students welcome to the world of knowledge. On this page, I’m going to share the “Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download in Hindi” for 2020-2021 Rajasthan Sub Inspector candidates.
दोस्तों यहाँ पर आपको राजस्थान सब इंस्पेक्टर का RPSC के सिलेबस के अनुसार माॅडल पेपर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है उम्मीद है कि आपको यह पसंद आयेगा। आप यहाँ पर सबसे पहले राजस्थान सब इंस्पेक्टर का सिलेबस देखले और बाद में आप उसके अनुसार माॅडल पेपर देखे –
Rajasthan Public Service Commission, Ajmer | |
Scheme of Examination and Syllabus for Sub Inspector/Platoon Commander Competitive Examination-2021 (PAPER II) | |
PAPER II GENERAL KNOWLEDGE AND GENERAL SCIENCE | |
History, Art, Culture, Literature, Tradition & Heritage of Rajasthan | Pattern of Question Paper: 1. Maximum Marks – 200 2. Duration of Paper – 2 (Two) Hours 3. There will be 100 questions of multiple choice (Objective Type), carrying equal marks. 4. There will be negative marking. 1/3 mark will be deducted for each wrong answer. |
Indian History – Ancient & Medieval Period, Modern Period | |
Geography of World and India | |
Indian Constitution, Political System & Governance | |
Political and Administrative System of Rajasthan | |
Economic Concepts and Indian Economy | |
Economy of Rajasthan | |
Science & Technolog | |
Reasoning & Mental Ability | |
Current Affairs | |
Rajasthan Sub Inspector Comp. Exam 2021 Details Syllabus PDF Download |
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download in Hindi Questions 1 to 20
प्रश्न 1. मारवाड़ में प्रभावशाली व्यक्ति की मृत्यु पर गाये जाने वाले मार्मिक गीत कहलाते है?
(अ) हरजस
(ब) सुपणा
(स) झोरावा
(द) मरसिये
उतर – द
प्रश्न 2. श्रीकृष्ण कम्पनी के नाम से रम्मत का अखाड़ा किसने प्रारम्भ किया?
(अ) प्रतापसिंह ने
(ब) गोपीकृष्ण भट्ट ने
(स) तेज कवि ने
(द) गोपी जी ने
उतर – स
प्रश्न 3. विष्णु का अवतार तथा कुष्ठ रोग का निवारक माने जाने वाले देवता, जिनका सावन की पूर्णिमा को मेला लगता है?
(अ) चारभुजा नाथ, उदयपुर
(ब) डिग्गी कल्याण जी, टोंक
(स) जाम्भेश्वरजी, मुकाम
(द) केसरियानाथ जी, ऋषभदेव
उतर – ब
प्रश्न 4. किस फसल में एजोला एनाबीना जैव उर्वरक का प्रयोग किसकी फसल में किया जाता हैं?
(अ) गेहूँ
(ब) मक्का
(स) चावल
(द) ज्वार
उतर – स
प्रश्न 5. कौनसा तत्व जन्तु जीवन के लिए आवश्यक है किन्तु पादपों के लिए नहीं?
(अ) फास्फोरस
(ब) पोटाश
(स) आयोडिन
(द) नाइट्रोजन
उतर – स
प्रश्न 6. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन एक उत्प्रेरक की उपस्थिती में हाइड्रोजन को जोड़कर संतृप्त हाइड्रोकार्बन बनाते हैं। यह उत्प्रेरक हो सकता है-
(अ) लौह धातु
(ब) निकल धातु
(स) सक्रिय कार्बन
(द) आयरन आॅक्साइड
उतर – ब
प्रश्न 7. रामानुज सम्प्रदाय की प्रमुख गद्दी राजस्थान में किस स्थान पर है?
(अ) गलताजी (जयपुर)
(ब) नरायना (जयपुर)
(स) किशनगढ़ (अजमेर)
(द) नाथद्वारा
उतर – अ
प्रश्न 8. विजय स्तम्भ की 122 फीट ऊँचाई है यह कितना मंजिला भवन हैं?
(अ) 6
(ब) 7
(स) 8
(द) 9
उतर – द, जैन कीर्ति स्तभ 7 मंजिला व 75 फुट ऊँचा है।
प्रश्न 9. नाफेड (NAFED) किससे संबंधित हैं?
(अ) पशुपालन से
(ब) जनजातियों के विकास से
(स) ईंधन की बचत से
(द) कृषि विपणन से
उतर – द, नाफेड – राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ। स्थापना – 2 अक्टूबर, 1958 को की गई।
प्रश्न 10. अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है, यह किसका कथन है?
(अ) कीन्स
(ब) एडम स्मिथ
(स) रोबिन्स
(द) जे. एस. मिल्स
उतर – ब
- Computer Question PDF Free Download Click Here
- General Science Important Question PDF Download Click Here
- Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Part-7 Click Here
प्रश्न 11. अर्थव्यवस्था के कोर क्षेत्र के अंतर्गत कौन सा उद्योग शामिल नहीं है?
(अ) लौह इस्पात
(ब) परिवहन
(स) उर्वरक
(द) इस्पात
उतर – ब
12. सुमेलित कीजिए –
a. शालमसिंह की हवेली i. जैसलमेर
b. बच्छावतों की हवेली ii. नवलगढ़ (झुँन्झुँनू)
c. पुष्प हवेली iii. जोधपुर
d. भगतों की हवेली iv. बीकानेर
(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv (B) a-i, b-iv, c-iii, d-ii
(C) a-i, b-iv, c-iii, d-ii (D) a-i, b-iii, c-ii, d-iv
Answer – B
प्रश्न 13. भारत में डाक व्यवस्था शुरू करनेवाला ब्रिटिश गवर्नर जनरल था?
(अ) लार्ड डलहौजी
(ब) लार्ड वेलेस्ली
(स) लार्ड आकलैण्ड
(द) लार्ड बैंटिक
उतर – अ
14. सुमेलित कीजिए –
a. धाबाई देवी की छतरी, बूँदी i. 84 खम्भों की
b. जयसिंह की छतरी, रणथम्भौर ii. 32 खम्भों की
c. मूसी महारानी की छतरी, अलवर iii. 80 खम्भों की
d. महाराणा प्रताप की छतरी, बाण्डोली iv. 8 खम्भों की
(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv (B) a-iii, b-ii, c-i, d-iv
(B) a-i, b-iv, c-iii d-ii (D) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
Answer – A, 84 खम्भों की छतरी (धाबाई देवी) की राव अनिरूद्ध (1683) ने बनवाई थी। 32 खम्भों की छतरी (जयसिंह) हम्मीरदेव ने बनवाई थी। 80 खम्भों की छतरी (मूसी महारानी) को विनयसिंह ने बनवाई।
प्रश्न 15. निम्न में से कौनसा मंदिर है, जिसमें तीन सौ किलो वजन के पाँच धातुओं से बने घण्टे हैं, जिनके बजने पर पाँच किलोमीटर तक ध्वनि सुनाई देती है तथा अन्त में ‘ओउम्’ ध्वनि निकलती है-
(अ) जयपुर का गलता मंदिर
(ब) जयपुर का बिरला मंदिर
(स) आमेर का शीतला माता का मंदिर
(द) रणकपुर जैन मंदिर
उतर – द
प्रश्न 16. पृथ्वीराज राठौड़ के ‘बेलि क्रिसन रूकमणी री’ नामक महाकाव्य को किसने ‘‘दस सहस्त्र घोड़ों का बल’’ बताकर दनकी कविता का गौरव बढ़ाया था?
(अ) दुरसा आढ़ा
(ब) डाॅ. तेस्सितोरी
(स) कर्नल टाॅड
(द) गौरीशंकर
उतर – स, दुरसा आढ़ा ने इसे पाँचवा वेद और डाॅ. तेस्सितोरी ने डिंगल का हैरोस कहा था।
प्रश्न 17. मुगल शासक जिसने ईस्ट इंडिया कम्पनी को भारत में व्यापार करने का फरमान दिया था?
(अ) बाबर
(ब) हुमायूँ
(स) अकबर
(द) जहाँगीर
उतर – द
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन सा कथन ग्यासुद्दीन बलबन के संबंध से सही नहीं है?
(अ) उसने नियामत-ए-खुदाई के सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
(ब) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारम्भ किया।
(स) उसने तुर्कान-ए-चहलगानी का प्रभाव समाप्त किया।
(द) उसने बंगाल के विद्रोह का दमन किया।
उतर – ब, इक्तादारी को भारत में मुहम्मद गोरी ने प्रारम्भ किया था, परन्तु इसको व्यवस्थित स्वरूप से भारत में चलाने का कार्य इल्तुतमिश ने किया था।
प्रश्न 19. ढोला-मारवण री चैपाई किसके द्वारा रचित है?
(अ) कवि ईसरदास
(ब) कुशललाभ
(स) पृथ्वीराज राठौड़
(द) सूजाजी
उतर – ब
प्रश्न 20. निम्न में से कौनसा पदार्थ अत्यंत ‘प्लास्टिक’ है?
(अ) क्वाट्र्ज
(ब) माइका
(स) ग्रेनाइट
(द) मृत्तिका
उतर – द
- राजस्थान के प्रमुख लोकदेवता Click Here
- प्रदेश का भौतिक स्वरूप Click Here
- राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार Click Here
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download Questions 21 to 40
प्रश्न 21. ग्रैंड एनीकट नहर प्रणाली, जो हाल ही में ख़बरों में थी, किस राज्य में स्थित है –
(अ) तमिलनाडु
(ब) झारखंड
(स) गुजरात
(द) राजस्थान
उतर – अ, दुनिया की सबसे पुरानी जल विनियमन संरचना ग्रैड एनीकट नहर (कल्लनई) का निर्माण चोल राजा करिकाल चोलन द्वारा किया गया।
प्रश्न 22. डीआरडीओ ने पोकरण में उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (एएलएच) से स्वदेशी रूप से विकसित हेलीना और ध्रुवस्त्र मिसाइल के संयुक्त उपयोगकर्ता परीक्षणों को सफलतापूर्वक किया। ये किस प्रकार की मिसाइलें हैं?
(अ) मध्यम रेंज मिसाइल
(ब) लैंड अटैक मिसाइल
(स) एंटी टेंक गाइडेड मिसाइल
(द) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
उतर – स, हेलिना और ध्रुवस्ट्रा तीसरी पीढ़ी के, लाॅक आॅन बिफोर लाॅन्च फायर एंड फाॅरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है।
प्रश्न 23. किस संगठन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (युएनईपी) द्वारा एशिया एन्वायरनमेंट एनफोर्समेंट अवार्ड-2020 से नवाजा गया?
(अ) फाॅरेस्ट सर्वे आॅफ इंडिया
(ब) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
(स) वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो
(द) वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आॅफ इंडिया
उतर – स
प्रश्न 24. अंतरिक्ष उद्यमिता और उद्यम विकास (एसईईडी) किस संगठन की पहल है?
(अ) भारत इलेक्ट्राॅनिक्स
(ब) इसरो
(स) डीआरडीओ
(द) हिंदुस्तान एयरोनाॅटिक्स लिमिटेड
उतर – ब
प्रश्न 25. वायुमण्डल में कार्बन-डाइआॅक्साइड गैस का प्रतिशत हैं?
(अ) 3.0
(ब) 0.3
(स) 0.03
(द) 0.003
उतर – स
प्रश्न 26. निम्न में से कौन सा कर प्रत्यक्ष कर हैं?
(अ) विक्रय कर
(ब) उत्पाद कर
(स) सम्पदा कर
(द) मनोरंजन कर
उतर – स
प्रश्न 27. एक अल्पकालीन सरकारी प्रतिभूति पत्र ………. कहलाता है।
(अ) शेयर
(ब) ट्रेजरी बिल (T-Bill)
(स) पारस्परिक निधि
(द) ऋणपत्र
उतर – ब
प्रश्न 28. भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का आकलन किसने किया था?
(अ) दादा भाई नौरोजी ने
(ब) डी. आर. गाडगिल ने
(स) वी. के. आर. वी. राव ने
(द) आर. सी. दत्त ने
उतर – अ, दादा भाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक ‘‘पावर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन b.डिया’’ में भारत की प्रतिव्यक्ति आय 20 रूपये बताई थी। जबकि वैज्ञानिक विधियों से राष्ट्रीय आय का आकलन सर्वप्रथम वी.के.आर.वी. राव ने किया।
प्रश्न 29. निम्नलिखित में से कौन ब्4 पौधा हैं?
(अ) धान
(ब) सोयाबिन
(स) मक्का
(द) गेहूँ
उतर – स
प्रश्न 30. किस सभ्यता को ताम्रयुगीन सभ्यताओं की जननी माना जाता है-
(अ) बागोर
(ब) नोह
(स) बालाथल
(द) गणेश्वर
उतर – द
- Rajasthan GK Important MCQ’s (1857 की क्रांति) PDF Download
- राजस्थान पटवारी परीक्षा मॉडल पेपर 2020 by Jepybhakar
- Rajasthan Police Constable Part C Notes PDF Free Download
प्रश्न 31. आबू के किस परमार शासक को परमारों के मरूमण्डल का महाराज कहा जाता था-
(अ) नरेन्द्र
(ब) कुमारपाल
(स) शंकर वर्मन
(द) सिद्धराज
उतर – द
प्रश्न 32. सुपाश्र्वनाथ चरितम नामक ग्रन्थ किस शासक के शासनकाल में चित्रित किया गया, जिस पर गुजराती व जैन शैली का प्रभाव हैं?
(अ) रणमल
(ब) मोकल
(स) बप्पा रावल
(द) राणा कुम्भा
उतर – ब
प्रश्न 33. ‘पृथ्वीराज रासो’ ग्रन्थ का उद्धारक किसे कहा जाता है?
(अ) जल्लण
(ब) चंदवरदाई
(स) कर्नल जेम्स टाॅड
(द) पृथ्वीराज राठौड़
उतर – स
प्रश्न 34. आधुनिक जयपुर, अलवर, भरतपुर जिलों के मध्यवर्ती क्षेत्र को प्राचीनकाल में कहा जाता था-
(अ) बागड़ प्रदेश
(ब) मरूप्रदेश
(स) जांगल प्रदेश
(द) मत्स्य प्रदेश
उतर – द
प्रश्न 35. 1 अगस्त, 1838 ई. को किस शासक को पाटन का शासक घोषित किया गया तथा इन्होनें अपने राज्य का नाम झालावाड़ रखा।
(अ) अर्जुन हाड़ा
(ब) सुर्जन हाड़ा
(स) मदन सिंह
(द) नारायण दास
उतर – स
प्रश्न 36. वृहत् राजस्थान (30 मार्च, 1949) में किस कमेटी की सिफारिशों पर जयपुर को राजस्थान की राजधानी घोषित किया गया-
(अ) श्री एन. वी. गाॅडविल समिति
(ब) के. एम. मुंशी समिति
(स) शंकरराव देव समिति
(द) श्री पी. सत्यनारायण राव समिति
उतर – द
प्रश्न 37. वह संगीत शास्त्री जिसे ‘‘कव्वालों का बादशाह’’ कहा जाता है-
(अ) जिया मोहियुद्दीन खाँ
(ब) नसीरूद्दीन खाँ
(स) रियाजुद्दीन खाँ
(द) रहीमुद्दीन खाँ
उतर – द
प्रश्न 38. सुमेलित कीजिए-
a. सविनय अवज्ञा आंदोलन i. राजा राम मोहन राय
b. भारतीय गृह शासन (होमरूल) ii. बी. जी. तिलक
c. आदर्श परिमित नेता iii. महात्मा गाँधी
d. ब्रह्म समाज iv. जी. के. गोखले
(A) a-iii, b-ii, c-iv, d-i (B) a-iii, b-iv, c-ii, d-i
(C) a-ii, b-iv, c-iii, d-i (D) a-iv, b-ii, c-iii, d-i
Answer- A
प्रश्न 39. जुरहरा नामक स्थान का रामलीला सवारी नाट्य अत्यधिक प्रसिद्ध है, यह किस जिले में हैं?
(अ) कोटा में
(ब) अलवर में
(स) भरतपुर में
(द) आगरा में
उतर – स
प्रश्न 40. निम्न में से किसमें सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है?
(अ) शीतोष्ण पर्णपाती वन बायोम
(ब) उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन बायोम
(स) शीतोष्ण घास प्रदेश बायोम
(द) सवाना बायोम
उतर – ब
- विभिन्न कारकों से उत्पन्न रोग
- Computer GK Full Form Important Notes
- Rajasthan Patwari model paper 2020 – 2021 PDF Download
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download Questions 41 to 60
प्रश्न 41. विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 1 दिसंबर
(ब) 2 दिसंबर
(स) 3 दिसंबर
(द) 4 दिसंबर
उतर – अ
प्रश्न 42. छोटी माता (चिकन पाॅक्स) एक वायरस जनित रोग है, जो की है?
(अ) पोलियोमाइलिट्स
(ब) वेरीसेला जोस्टर
(स) सालमोनेला टाइफी
(द) विब्रियो काॅलेरी
उतर – ब
प्रश्न 43. सब तीर्थों की नानी किसे कहा जाता है?
(अ) मांगलियावास, अजमेर
(ब) पुष्कर, अजमेर
(स) रासमी गाँव, चित्तौड़गढ़
(द) देवयानी, जयपुर
उतर – द
प्रश्न 44. किनके द्वारा दिल्ली के बादशाह फिरोजशाह तुगलक को युद्ध में पराजित किया था?
(अ) जसनाथ जी
(ब) संत पीपाजी
(स) चरण दास जी
(द) संत मावजी
उतर – ब
प्रश्न 45. किस अधिनियम के द्वारा केन्द्र में द्विसदनीय विधायिका बनाई गई?
(अ) 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम एक्ट द्वारा
(ब) 1909 के भारतीय परिषद अधिनियम द्वारा
(स) 1919 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा
(द) 1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा
उतर – स
प्रश्न 46. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा था?
(अ) जी. आॅस्टिन
(ब) के. सी. हृीयर
(स) सर आइवर जेनिंग्स
(द) डी. डी. बसु
उतर – अ
प्रश्न 47. यदि भारतीय संघ में एक राज्य का सृजन किया जाना है, तो संविधान की किस अनुसूची में संशोधन करना आवश्यक होगा?
(अ) प्रथम अनुसूची
(ब) द्वितीय अनुसूची
(स) तृतीय अनुसूची
(द) पंचम अनुसूची
उतर – अ
प्रश्न 48. संविधान के 26 नवम्बर, 1949 को अंगीकृत किये जाने के साथ, संविधान के कौन से प्रावधान तुरन्त लागु कर दिए गए?
(अ) चुनाव सम्बन्धी प्रावधान
(ब) अन्तरिम संसद संबंधी प्रावधान
(स) नागरिकता का प्रावधान
(द) उक्त सभी
उतर – द
प्रश्न 49. किसी अपराध के अभियुक्त को स्वयं अपने विरूद्ध गवाही देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान हैं?
(अ) अनुच्छेद – 20(3)
(ब) अनुच्छेद – 21
(स) अनुच्छेद – 22
(द) अनुच्छेद – 74
उतर – अ
प्रश्न 50. दिलवाड़ा मंदिरों में कौनसा मंदिर जैन एवं बुद्ध स्थापत्य शैली का मिश्रण हैं-
(अ) पाश्र्वनाथ मंदिर
(ब) महावीर जी मंदिर
(स) मनसा देवी मंदिर
(द) आदिनाथ मंदिर
उतर – द
- sub inspector (rajasthan si) model paper 2021 in hindi pdf download -1
- rajasthan police constable model paper 2020 PDF-16
- Patwari 2021 PDF – Notes, Model Paper, GK, GS Download
प्रश्न 51. राजस्थान के जलवायु वर्गीकरण में थार्नवेट द्वारा वर्गीकृत कौनसा जलवायु प्रदेश कोपेन द्वारा वर्णित Aw जयवायु प्रदेश से समतुल्यता प्रदर्शित करता है?
(A) CA’w
(B) DA’w
(C) DB’w
(D) EA’d
Answer – A
प्रश्न 52. बनास-बाणगंगा बेसिन के विषय में कौनसा तथ्य सही नहीं है?
(अ) मालपुरा-करौली के मैदान का ढाल उत्तर-पूर्व की ओर है।
(ब) करौली क्षेत्र एक कटा-फटा भू-क्षेत्र है।
(स) यहाँ पीडमान्ट संदृश भू-आकृतियाँ परिलक्षित होती है।
(द) बनास-बाणगंगा बेसिन उष्ण-आर्द्र प्रदेश में अवस्थित है।
उतर – द, शिष्ट व नीस चट्टानों से निर्मित मालपुरा-करौली के मैदान में कांपीय जमाव की मोटी परत पाई जाती है।
प्रश्न 53. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण कौन प्रकाशित करता है।
(अ) आर्थिक मामलों का विभाग
(ब) वित्त मंत्रालय
(स) सांख्यिकी विभाग
(द) सी.एस.ओ.
उतर – ब
प्रश्न 54. विदेशी संस्थाओं के द्वारा भारतीय कम्पनियों के शेयर एवं बाॅन्ड खरीदने को कहते है?
(अ) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
(ब) पोर्टफोलियो निवेश
(स) संस्थागत निवेश
(द) विदेशी अप्रत्यक्ष निवेश
उतर – ब
प्रश्न 55. आर्थिक विकास सामान्यता युग्मित होता है?
(अ) अवस्फीति के साथ
(ब) स्फीति के साथ
(स) स्टैगफ्लेशन के साथ
(द) अतिस्फीति के साथ
उतर – ब
प्रश्न 56. वल्र्ड इकोनाॅमिक आउटलुक रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा प्रकाशित की जाती है?
(अ) आई.एम.एफ.
(ब) विश्व बैंक
(स) आर.बी.आई.
(द) अंकटाड
उतर – अ
प्रश्न 57. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कोयला भंडार में सबसे समृद्ध हैं?
(अ) ब्रह्मपुत्र
(ब) दामोदर घाटी
(स) महानदी घाटी
(द) गोदावरी घाटी
उतर – ब, ऊपरी दामोदर घाटी में स्थित पश्चिम बंगाल का रानीगंज कोयला क्षेत्र देश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है।
प्रश्न 58. भारत में सबसे पुराना तेल-क्षेत्र (आॅयल-फील्ड) निम्नलिखित में से हैं?
(अ) हल्दिया
(ब) बाॅम्बे हाई
(स) नेवेली
(द) डिग्बोई
उतर – द
प्रश्न 59. भारत निम्न में से किस देश में चाबहार बंदरगाह बना रहा है?
(अ) ओमान
(ब) अफगानिस्तान
(स) ईरान
(द) इराक
उतर – स, 23 मई, 2016 को भारत, ईरान व अफगानिस्तान के मध्य इस बंदरगाह को लेकर समझौता किया गया।
प्रश्न 60. राजस्थान की भू-आकृति में पीपली, अरनीया तथा पखेरिया क्या है?
(अ) पश्चिमी मरूस्थलीय क्षेत्र में स्थित रन
(ब) पूर्वी मैदान भाग में उच्च स्थल प्रदेश
(स) दक्षिण अरावली क्षेत्र की कम ऊँचाई वाली चोटियाँ
(द) मध्य अरावल में स्थित दर्रे
उतर – द
- Rajasthan Patwari Exam Paper 2020-21 Important Notes PDF
- Computer Question Important Question PDF Free Download
- Rajasthan Patwari Exam Paper 2021 Part- A (GK, GS) Q&A
राजस्थान एस.आई. परीक्षा माॅडल पेपर 2021 in hindi PDF download Question 61 to 80
प्रश्न 61. संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों के संबंध में राज्य स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया हैं?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) मुख्य सचिव
(स) रीको के अध्यक्ष
(द) उद्योग मंत्री
उतर – ब
प्रश्न 62. राजस्थान राज्य उपभोक्ता आयोग की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती हैं?
(अ) राज्य सरकार द्वारा
(ब) राज्य सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल द्वारा
(स) राज्य के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा।
(द) राज्य सरकार की अनुशंसा पर केन्द्र सरकार द्वारा
उतर – स
63. सुमेलित कीजिए-
a. गजनेर अभयारण्य, बीकानेर i. पेटोरिस्टा एल्बीवेन्डर
b. माउट आबू वन्यजीव अभयारण्य ii. बटवड पक्षी
c. सीतामाता अभयारण्य iii. जंगली मुर्गा
d. दर्रा राष्ट्रीय उद्यान iv. एलेक्जेन्ड्रीया पेराकीट
(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv (B) a-ii, b-iii, c-iv, d-i
(C) a-i, b-ii, c-iv, d-iii (D) a-ii, b-iii, c-i, d-iv
Answer – D
प्रश्न 64. मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र में विभिन्न चरणों का सही क्रम क्या है?
(अ) ऊकाइनीट, ज़ाईगोट, स्पोरोजोइट, ऊसिस्ट
(ब) ज़ाईगोट, ऊकाइनीट, ऊसिस्ट, स्पोरोजोइट
(स) ज़ाईगोट, ऊकाइनीट, स्पोरोजोइट, ऊसिस्ट
(द) ऊकाइनीट, ज़ाईगोट, ऊसिस्ट, स्पोरोजोइट
उतर – ब
प्रश्न 65. मानव पोषण के लिये टमाटर बहुल स्त्रोत है?
(अ) आॅक्सेलिक अम्ल का
(ब) ऐसिटिक अम्ल का
(स) मेथोनिक अम्ल का
(द) साइट्रिक अम्ल का
उतर – द
प्रश्न 66. क्रोमिल क्लोराइड में क्रोमियम के आॅक्सीकरण अंक का मान क्या हैं?
(अ) 0
(ब) +2
(स) +4
(द) +6
उतर – द
प्रश्न 67. टमाटर साॅस में प्रयोग में आने वाला संरक्षक (Preservative) है?
(अ) पौटेशियम मेटाबाइसल्फेट
(ब) पोटैशियम नाइट्रेट
(स) कैल्सियम प्रोपीओनेट
(द) सोडियम बेन्जोएट
उतर – द
प्रश्न 68. केन्द्रीय क्षेत्र योजना के तहत् आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा कृषि समंको की सामयिक सूचना योजना किस वर्ष से प्रारम्भ की गई –
(अ) वर्ष 1965-66
(ब) वर्ष 1972-73
(स) वर्ष 1977-78
(द) वर्ष 1985-86
उतर – ब
प्रश्न 69. 12वीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
(अ) समावेशी विकास और गरीबी न्यूनीकरण
(ब) समावेशी एवं धारणीय विकास
(स) तीव्रतर, धारणीय एवं और अधिक समावेशी विकास
(द) बेरोजगारी घटाने हेतु धारणीय एवं समावेशी विकास
उतर – स
प्रश्न 70. भारत में बेरोजगारी मापन की निम्न में से कौन सी विधि एन.एस.एस.ओ. द्वारा प्रयोग में नहीं लायी जाती है?
(अ) चालू दैनिक स्तर
(ब) चालू साप्ताहिक स्तर
(स) चालू मासिक स्तर
(द) सामान्य प्रमुख स्तर
उतर – स
दोस्तो यहां पर आपको राजस्थान पुलीस काॅन्सटेबल, जैल प्रहरी (Jail Prahari), एसआई (SI Police) इत्यादि के पुराने आॅरेजनल पेपर (Original Paper) 2017, 2018, 2019 की पीडहएफ उपलब्ध करायीं जा रही है जिनको आप डाउनलोड कर लीजीए है जो कि 2020, 2021 में आपके आने वाले एग्जाम मत्वपुर्ण साबित होगें।
- Jail prahari original paper exam 2017 PDF Download Click Here
- Sub Inspector (Rajasthan SI) Original Exam Question Paper 2018 Click Here
- Rajasthan police constable orignial paper exam 2018 PDF Download Click Here
प्रश्न 71. स्मार्ट मनी शब्द का प्रयोग होता है-
(अ) इंटरनेट बैंकिंग में
(ब) बैंक में चालू खाता में
(स) बैंक में बचत खाता में
(द) क्रेडिट कार्ड में
उतर – द
प्रश्न 72. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा-वर्ष है?
(अ) अप्रैल-मार्च
(ब) जुलाई-जून
(स) अक्टूबर-सितम्बर
(द) जनवरी-दिसम्बर
उतर – ब
प्रश्न 73. प्रमुख नदी व उसकी सहायक नदियों के युग्म के संदर्भ में निम्न में से कौनसा विकल्प असंगत है –
(अ) जवाई नदी – बाण्डी व खारी
(ब) चंबल – सीप, कुराल, मेज
(स) बाणगंगा – सूरी, कुराल, पलासन
(द) कांकनी नदी – कांतली, नीमड़ा
उतर – द, कांकनी आंतरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी है।
प्रश्न 74. भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका का उद्धाटन किया है –
(अ) कोचीन पोर्ट
(ब) कांडला पोर्ट
(स) तूतीकोरिन पोर्ट
(द) कोई नहीं
उतर – अ
प्रश्न 75. भारत का सबसे लंबस सड़क आर्च ब्रिज का उद्धाटन किस राज्य में किया गया –
(अ) कर्नाटक
(ब) तमिलनाडु
(स) झारख्ंाड
(द) मेघालय
उतर – द, 22 जनवरी, 2021 को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहबर में भारत के सबसे लंबे सड़क आर्च ब्रिज ‘‘वाह्र ब्रिज’’ का उद्धाटन किया गया।
प्रश्न 76. किस टेनिस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेंलियन ओपन टेनिस के महिला सिंगल्स का खिताब जीता है?
(अ) नाओमी ओसाका
(ब) सानिया मिर्जा
(स) सेरेना
(द) जेनिफर बै्रडी
उतर – अ
प्रश्न 77. हाल ही में किस राज्य के कालाहांडी जिले में स्थित करलापट वन्यजीव अभयारण्य में हेमरिज सेप्टीसीमिया (एचएस) के कारण छह हाथियों की मौत हो गई-
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) ओडिशा
(द) झारखंड
उतर – स
प्रश्न 78. भारत में सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय हैः
(अ) भील
(ब) थारू
(स) गोंड
(द) संथाल
उतर – अ
प्रश्न 79. 2011 की जनसंख्या के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से सर्वोच्च साक्षरता दर किस राज्य में है?
(अ) मिजोरम
(ब) महाराष्ट्र
(स) पंजाब
(द) ओडिशा
उतर – अ, सर्वोच्च साक्षरता वाले राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश – केरल (94 प्रतिशत), लक्षद्वीप (91.8 प्रतिशत), मिजोरम (91.3 प्रतिशत), गोवा (88.77 प्रतिशत) तथा त्रिपुरा (87.22 प्रतिशत)।
प्रश्न 80. राजस्थान में प्रथम सूती वस्त्र मिल की स्थापना की गई?
(अ) ब्यावर
(ब) लाखेरी
(स) भीलवाड़ा
(द) भोपालगढ़
उतर – अ
- राजस्थान चित्रकला शैली के महत्वपुर्ण स्मरणीय तथ्य
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान 2021 PDF Download in Hindi
- Indian history notes pdf in hindi (गुलाम वंश)
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download Question 81 to 100
प्रश्न 81. चीतल की मातृभूमि किस वन्य जीव अभयारण्य को माना जाता है?
(अ) केवलादेव
(ब) सीतामाता
(स) दर्रा
(द) सरिस्का
उतर – ब
प्रश्न 82. राज्य मंत्रिपरिषद् में कम से कम कितने सदस्य होने अनिवार्य हैं?
(अ) 12
(ब) 15
(स) 20
(द) 30
उतर – अ
प्रश्न 83. निम्नलिखित में से कौन सा विषय समवर्ती सूची का हैं?
(अ) पुलिस
(ब) संचार
(स) आपराधिक मामले
(द) विदेशी मामले
उतर – स
प्रश्न 84. संघ तथा राज्यों के मध्य वित्तिय सम्बन्धों की विवेचना की गई है –
(अ) अनुच्छेद 168 से 171 के अंतर्गत
(ब) अनुच्छेद 268 से 293 के अंतर्गत
(स) अनुच्छेद 278 से 291 के अंतर्गत
(द) अनुच्छेद 289 से 295 के अंतर्गत
उतर – ब, भाग-12 में।
प्रश्न 85. यदि किसी राज्य की विधान सभा का अध्यक्ष पद त्यागना चाहे, तो वह अपना त्याग पत्र किसको देगा।
(अ) राज्यपाल को
(ब) मुख्यमंत्री को
(स) उपाध्यक्ष को
(द) भारत के राष्ट्रपति को
उतर – स
प्रश्न 86. निम्न में से भारत के दो पूर्ण-अवधियों के लिए भारत के उपराष्ट्रपति कौन थे?
(अ) डाॅ. एस. राधाकृष्णन
(ब) वी. वी. गिरि
(स) बी. डी. जत्ती
(द) एम. हिदायतुल्ला
उतर – अ
प्रश्न 87. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट की समीक्षा करने वाली संसदीय समिति है-
(अ) प्रवर समिति
(ब) लोक लेखा समिति
(स) प्राक्कलन समिति
(द) इनमें से कोई नहीं
उतर – ब
प्रश्न 88. निम्नलिखित में से कोन सही नहीं है-
(अ) उच्च न्यायालय अनुच्छेद – 216
(ब) भारत का निवार्चन आयोग अनुच्छेद – 320
(स) संघ लोक सेवा आयोग अनुच्छेद – 315
(द) महाधिवक्ता अनुच्छेद – 165
उतर – ब, भारत का निवार्चन आयोग का गठन अनुच्छेद 324 के तहत् होता है।
प्रश्न 89. संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा संघ एवं राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग का प्रावधान किया गया है?
(अ) अनुच्छेद – 305
(ब) अनुच्छेद – 308
(स) अनुच्छेद – 312
(द) अनुच्छेद – 315
उतर – द
प्रश्न 90. विधान सभा के विघटन के बाद भी उसका अध्यक्ष (स्पीकर) पद पर बना रहता है?
(अ) विधान सभा के विघटन के पश्चात् गठित विधान सभा की पहली बैठक के ठीक पहले तक।
(ब) जब तक वह पद पर रहना चाहे।
(स) नए अध्यक्ष चुने जाने तक।
(द) इनमें से कोई नहीं
उतर – अ
- Rajasthan GK in Hindi – Question & Answers (13)
- राजस्थान में कृषि विकास संस्थाएँ व विशिष्ट मण्डियाँ
- Rajasthan forest guard model paper 2021 PDF -1
प्रश्न 91. राज्य विधान सभा के सदस्यों की अधिकतम निर्धारित संख्या क्या हैं?
(अ) 400
(ब) 450
(स) 500
(द) 550
उतर – स
प्रश्न 92. प्रश्नावाचक चिन्ह के स्थान पर उचित अक्षर या अंक दीजिए।
5 | 6 | 7 |
6 | 7 | 8 |
15 | 21 | ? |
(अ) 27 (ब) 28 (स) 29 (द) 30
उतर – ब
प्रश्न 93. श्रृंखला में गलत पद दर्शाया गया है।
4, 10, 18, 28, 40, 56, 70, 88, 108
(अ) 28
(ब) 56
(स) 70
(द) 108
उतर – ब, 54 आयेगा।
एक कथन दिए गए है, जिनके आगे दो पूर्वानुमान गए है। काई मानी हुई या गृहीत बात पूर्वानुमान कहलाती है। आपको दिए हुए कथन और दिए गए पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उन दोनों पूर्वानुमानों में से कौनसा पूर्वानुमान कथन में सन्निहित है, इसका निर्णय करना है।
94. कथन : ’किराये पर एक कार चाहिए’- एक विज्ञापन।
पूर्वानुमान: I. सभी प्रकार के वाहन किराये पर मिलते है।
II. लोग विज्ञापन का जवाब देगे।
(अ) यदि केवल पूर्वानुमान I सन्निहित हो।
(ब) यदि केवल पूर्वानुमान II सन्निहित हो।
(स) यदि पूर्वानुमान I व II दोनों ही सन्निहित हो।
(द) यदि न तो I और न ही II पूर्वानुमान सन्निहित हो।
उत्तर – ब
प्रश्न 95. प्रत्येक प्रश्न निम्नलिखित जानकारी पर आधारित है।
(i) A + B का अर्थ है – A, B की पुत्री है।
(ii) A – B का अर्थ है – A, B की पत्नी है।
(iii) A x B का अर्थ है – A, B का पुत्र है।
यदि P x Q – S हो, तो निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?
(अ) S, P का पिता है। (ब) P, Q की पुत्री है।
(स) Q, P का पिता है। (द) S, Q की पत्नी है।
उतर – अ
प्रश्न 96. कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज पर दिया गया है। वह 2 वर्ष के अन्त में 500 रू. तथा 3 वर्ष के अन्त में 550 हो गया। ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए?
(अ) 5 प्रतिशत
(ब) 10 प्रतिशत
(स) 15 प्रतिशत
(द) 18 प्रतिशत
उतर – ब
प्रश्न 97. यदि किसी वस्तु के मुल्य को दो बार क्रमशः 20 प्रतिशत व 10 प्रतिशत की वृद्धि हो गई हो, तो अब वस्तु का मुल्य में कुल कितने प्रतिशत वृद्धि होगी?
(अ) 30 प्रतिशत
(ब) 32 प्रतिशत
(स) 35 प्रतिशत
(द) 50 प्रतिशत
उतर – ब
प्रश्न 98. एक थैले में 1 रू. के सिक्कों, 50 पैसों के सिक्कों और 25 पैसे के सिक्कों का अनुपात 2: 3: 10 है। और उनका मुल्य 96 रूपये है तो सिक्कों की कुल संख्या है?
(अ) 180
(ब) 240
(स) 300
(द) इनमें से कोई नहीं
उतर – ब
प्रश्न 99. 20 लीटर दुध और पानी के मिश्रण में 8 लीटर पानी है, इस मिश्रण में कितना पानी ओर मिलाये की इनका अनूपात उल्टा हो जाये?
(अ) 8 लीटर
(ब) 10 लीटर
(स) 14 लीटर
(द) 18 लीटर
उतर – ब
प्रश्न 100. यदि कोई धन 16 वर्ष में दुगुना हो जाता है, तो 8 वर्षों में कितना गुना हो जाता है?
(अ) 1.25 गुणा
(ब) 1.5 गुणा
(स) 1.7 गुणा
(द) 1.75 गुणा
उतर – ब
- Rajasthan Patwari Paper 2020 Important Notes PDF
- General Science सामान्य विज्ञान notes
- Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Part-7
Rajasthan SI (Sub Inspector) Model Question Paper 2021 PDF Download Click Below Link
PDF Download Click Here |
Rajasthan sub inspector (rajasthan si) model paper 2021 in hindi pdf download -1 |
Forest guard syllabus PDF Download Click Here |
rajasthan si paper 2019 pdf download, rajasthan si book pdf, rajasthan police si old paper pdf, rajasthan si syllabus 2021 in hindi pdf, rajasthan si previous year paper pdf download, rajasthan si previous year cut off, rajasthan sub inspector previous year question papers with answers pdf, rpsc si syllabus 2021 in hindi pdf