राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Part-2 in hindi 2021 pdf download (राजस्थान जीके अतिमहत्वपुर्ण प्रश्न इन हिंदी 2021) (Rajasthan GK Question in Hindi PDF) By Jepybhakar
नमस्कार दोस्तों यहां पर मैं आपको राजस्थान की कला एवं सस्कृति में लोक नृत्य, लोक गीत, संगीत घराने एवं लोक वाद्य से जुड़े अतिमहत्वपुर्ण प्रश्नों का अध्ययन करेगे। यहाँ पर आपको लोक नृत्य, संगीत एवं वाद्य यंत्र से जुड़े कुल 475 प्रश्न उपलब्ध कराये जायेगें कुल 12 भाग में उपलब्ध होगे, प्रत्येक भाग में 40 प्रश्न होगे। इसका कम से कम 2-3 बार ध्यान से अध्ययन अष्वश्य कर लेवें जिससे परीक्षा तक आपको ये अच्छी तरह याद हो जावें।
Rajasthan ki kala sanskriti – Lok nartya & Vadhaya Yantra Question 41 to 50
प्रश्न 41. वह संगीतज्ञ जिसके बारे में किवदंती है कि उन्होंने एक राग से पत्थर को हिला दिया –
(अ) कुशालीराम
(ब) हरिसिंह
(स) मोहनलाल
(द) ख्यालीराम
उतर – ब
प्रश्न 42. प्राचीन काल में लोक नृत्य घेरे में होता था, इसके पीछे मुख्य कारण रहा –
(अ) घेरे में चुम्बकीय आकर्षण का होना
(ब) हवा का प्रतिरोध कम होना
(स) उपरोक्त दोनों ही कारणों से
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उतर – स
प्रश्न 43. अर्ध अण्डाकार कूंडी पर भैंस की खाल से मढ़कर चमड़े की डोरियों से कसकर तैयार किया जाता हैं?
(अ) मोरचंग
(ब) ताशा
(स) नगाड़ा
(द) नौबत
उतर – द
प्रश्न 44. ‘रावण हत्था’ हैं –
(अ) तार वाद्य
(ब) फूँक वाद्य
(स) खाल मढ़ेवाद्य
(द) ये सभी
उतर – अ
प्रश्न 45. रण नृत्य राजस्थान के किस क्षेत्र में पुरूषों के द्वारा हाथों में तलवार लेकर किया जाता हैं?
(अ) मेवात क्षेत्र
(ब) मेवाड़ क्षेत्र
(स) हाड़ोती क्षेत्र
(द) मारवाड़ क्षेत्र
उतर – ब
प्रश्न 46. पेजण नृत्य राजस्थान के किस क्षेत्र में प्रचलित है जो दीपावली के अवसर पर किया जाता हैं?
(अ) मेवात
(ब) मेवाड़
(स) बागड़
(द) उपरोक्त सभी
उतर – स
प्रश्न 47. ‘‘बम नृत्य’’ कहाँ का प्रसिद्ध नृत्य हैं?
(अ) जयपुर, अजमेर
(ब) अलवर, भरतपुर
(स) जैालमेर, बाड़मेर
(द) उदयपुर, सिरोही
उतर – ब
प्रश्न 48. हवेली संगीत का गायक हैं –
(अ) शम्भूलाल
(ब) पन्नालाल
(स) गोविन्द राम
(द) मदनलाल
उतर – स
प्रश्न 49. अनूप संगीत रत्नाकार, अनूप संगीत कुंश, अनूराग सागर एवं मुरली प्रकाश आदि संगीत ग्रन्थ लिखित हैं –
(अ) कृष्णानन्द व्यास द्वारा
(ब) राधा कृष्ण द्वारा
(स) देवर्षि भट्ट ब्रजपाल द्वारा
(द) भाव भट्ट द्वारा
उतर – द
प्रश्न 50. निम्न में सुमेलित नहीं कीजिए –
(अ) गैर नृत्य – उदयपुर
(ब) गींदड़ नृत्य – शेखावाटी क्षेत्र
(स) ढोल नृत्य – जोधपुर
(द) अग्नि नृत्य – बीकानेर
उतर -स, ढोल नृत्य – जालौर।
- Rajasthan पटवारी एग्जाम साल्व्ड पेपर इन हिंदी पीडीएफ 2021
- पटवारी एग्जाम साल्व्ड पेपर इन हिंदी पीडीएफ download -8
- राजस्थान अध्ययन (Rajasthan GK) प्रश्नोत्तरी इन हिन्दी PDF Download -17
राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Question 51 to 60
प्रश्न 51. सही कथन हैं –
(अ) मध्य एशिया के ‘मृग’ नृत्य को पंजाब में भंगड़ा कहा जाता है।
(ब) इसे राजस्थान में घूमर कहते है।
(स) राज्य की भौगोलिक विविधता के कारण यहाँ अनेक प्रकार के लोक नृत्य प्रचलित हैं।
(द) उपरोक्त सभी
उतर – द
प्रश्न 52. राजस्थान में प्रचलित लोकवाद्य हैं –
(अ) तार वाद्य
(ब) फूँक वाद्य
(स) खाल वाद्य
(द) ये सभी
उतर – द
प्रश्न 53. ‘‘ताशा’’ हैं?
(अ) खाल वाद्य
(ब) तार वाद्य
(स) फूँक वाद्य
(द) कोई नहीं
उतर – अ
प्रश्न 54. तमाशा लोक नाट्य विधा को प्रोत्साहित किया?
(अ) ईश्वरी सिंह
(ब) सवाई जयसिंह
(स) सवाई प्रतापसिंह
(द) माधोसिंह
उतर – स
प्रश्न 55. मृदंग की आकृति का मिट्टी से बना लोक वाद्य जो मोलेला गाँव में विशेषतः बनाया जाता हैं –
(अ) धौंसा
(ब) माठ
(स) मांदल
(द) नौबत
उतर – स
प्रश्न 56. सुमेलित नहीं है –
(अ) सत्यदेव पंवार – वायलिन
(ब) जगदीश बर्मन – बाँसुरी
(स) मंजु भट्ट – ढोलक
(द) फैयाज खाँ – तबला
उतर – स, मंजु भट्ट – सितार।
प्रश्न 57. मुगल सम्राट शाहजहां के समय से ही प्रसिद्ध ‘‘नाहर नृत्य’’ खेलने की परम्परा कहां प्रचलित हैं?
(अ) माण्डल
(ब) चैमू
(स) चाकसू
(द) किशनगढ़
उतर – अ
प्रश्न 58. नृत्य, जो सरगड़ा और भील समुदाय के पुरूषों द्वारा विवाह के अवसर पर किया जाता है –
(अ) अग्नि नृत्य
(ब) गींदड़ नृत्य
(स) बम नृत्य
(द) ढ़ोल नृत्य
उतर – द
प्रश्न 59. गोपीजी भट्ट राजस्थान की किस लोक नृत्य शैली के कलाकार हैं –
(अ) नौटंकी
(ब) रम्मत
(स) तमाशा
(द) स्वांग
उतर – स
प्रश्न 60. कलाळी हैं –
(अ) एक जाति
(ब) एक नाट्य
(स) एक लोकगीत
(द) एक लोक वाद्य
उतर – स
- राजस्थान की प्रमुख जनजातियां PDF Download -4
- राजस्थान फोरेस्ट गाॅर्ड माॅडल पेपर 2021 PDF Download -5
- rajasthan gk question in hindi 2021 PDF Download (5)
Rajasthan ki kala sanskriti – Lok nartya & Vadhaya Yantra in Hindi PDF Download Question 61 to 70
प्रश्न 61. प्रसिद्ध शासक भावभट्ट राजस्थान के किस शासक के दरबार में था?
(अ) सवाई प्रतापसिंह
(ब) महाराजा अनूपसिंह
(स) महाराजा गंगासिंह
(द) सवाई रामसिंह
उतर – ब
प्रश्न 62. ‘‘कामायचा’’ का संबंध निम्न में से किस जाति से हैं –
(अ) मांगणियार
(ब) कालबेलिया
(स) कामड़
(द) कंजर
उतर – अ
प्रश्न 63. कैलादेवी मेले में किस जाति के लोग ‘घुटकन नृत्य’ करते हैं –
(अ) माली
(ब) गुर्जर
(स) बंजारा
(द) भील
उतर – ब
प्रश्न 64. मेवाड़ क्षेत्र में भील स्त्री-पुरूषों द्वारा गाया जाने वाला युगल गीत कहलाता है –
(अ) हरजस
(ब) हमसीढ़ो
(स) सूवंटिया
(द) पपैयो
उतर – ब
प्रश्न 65. ‘‘झामट्या पात्र लोकभाषा में कविता बोलता है और खट्कड़या उसको दोहराता है और बीच-बीच में जोकर का काम करता है।‘‘ पात्र झामट्या और खट्कड़या संबंधित हैं?
(अ) गवरी नृत्य से (ब) हैला ख्याल से
(स) गैर नृत्य से (द) कुचामणी ख्याल से
उतर – अ
प्रश्न 66. निम्न में से कौनसा नृत्य भीलों द्वारा होली पर किया जाता हैं?
(अ) बालर
(ब) नेजा
(स) गैर
(द) डाण्डिया
उतर – स
प्रश्न 67. पण्डित जसराज का संबंध है –
(अ) मेवाती घराने से
(ब) जयपुर घराने से
(स) डागर घराने से
(द) अतरौली घराने से
उतर – अ
प्रश्न 68. कुरजा गीत राजस्थान में बहुत प्रसिद्ध है। कुरजा शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(अ) जनजाति
(ब) पक्षी
(स) बेल
(द) पुष्प
उतर – ब
प्रश्न 69. ‘‘लांगुरिया’’ लोकगीत है –
(अ) विवाह गीत
(ब) होली गीत
(स) भक्ति गीत
(द) प्रेम गीत
उतर – स, पूर्वी राजस्थान में नवरात्रा (चैत्र) माह में कैला देवी की जात के समय लागुंरिया गाए जाते है।
प्रश्न 70. गोपा-मीणा, कालू-कीर, कानगूजरी, मियांवड़ व नाहर आदि
(अ) गवार के पात्र है, जो नृत्य में निपुण है।
(ब) छोटी नाटिकाएँ है जिनका मंचन गवरी उत्सव में किया जाता है।
(स) गवरी उत्सव के पात्र है, जो वाद्ययंत्र बजाते है।
(द) गवरी नाट्य के प्रमुख वाद्ययंत्र बजाते है।
उतर – ब
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र 2020 PDF-103
- sub inspector (rajasthan si) model paper 2021 in hindi pdf download -1
- Rajasthan पटवारी एग्जाम साल्व्ड पेपर इन हिंदी पीडीएफ 2021
राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Question 71 to 80
प्रश्न 71. रम्मत क्या हैं –
(अ) संगीत कला
(ब) चित्रकला शैली
(स) काठ के खिलौने बनाने की कला
(द) नृत्य नाट्क
उतर – द
प्रश्न 72. ‘‘राजस्थान स्कूल आॅफ आटर््स’’ (मदरसा हुनरी) की स्थापना किस महाराजा ने की –
(अ) महाराजा जयसिंह
(ब) महाराजा मानसिंह
(स) महाराजा रामसिंह द्वितीय
(द) महाराजा सवाईसिंह
उतर – स
प्रश्न 73. लोकनृत्य में किस जनजाति का सर्वाधिक योगदान हैं –
(अ) गरासिया
(ब) सहरिया
(स) भील
(द) कालबेलिया
उतर – द
प्रश्न 74. अग्नि नृत्य का संबंध किस सम्प्रदाय से हैं –
(अ) रामानुज
(ब) जसनाथी
(स) निम्बार्क
(द) दादू पंथी
उतर – ब
प्रश्न 75. मेवाड़ के अरावली क्षेत्र में भील जाति का लोकनाट्य है –
(अ) गंधर्व
(ब) गवरी
(स) रम्मत
(द) भवई
उतर – ब
प्रश्न 76. राधा गोविन्द संगीत सार के निर्माण का श्रेय किसको हैं –
(अ) पंडित जसराज को
(ब) देवर्षि भट्ट ब्रजपाल को (सात खण्ड)
(स) महाकवि बिहारी को
(द) राणा कुम्भा को
उतर – ब
प्रश्न 77. गैर नृत्य किया जाता हैं –
(अ) यह एक सामूहिक नृत्य हैं।
(ब) दो समान्तर पंक्तियों में
(स) एक दूसरे के ऊपर खड़े होकर
(द) आमने-सामने बैठकर
उतर – अ
प्रश्न 78. गरबा नृत्य कहाँ किया जाता हैं –
(अ) हाड़ौती क्षेत्र में
(ब) सिरोही क्षेत्र में
(स) ढूँढ़ाड़ क्षेत्र में
(द) मेंवाड़ क्षेत्र में
उतर – ब
प्रश्न 79. ‘‘संगीतराज‘‘ कृति राजस्थान के किस राजपूत राजा की हैं –
(अ) महाराजा उदयसिंह
(ब) महाराणा कुम्भा
(स) महाराणा प्रताप
(द) महाराणा संग्रामसिंह
उतर – ब
प्रश्न 80. राजस्थान में होली के अवसर पर गाये जाने वाले गीतों को कहते है –
(अ) झूलणा
(ब) टब्बा
(स) धमाल
(द) वात
उतर – स
- Rajasthan Patwari Paper 2020 Important Notes PDF
- General Science सामान्य विज्ञान notes
- Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Part-7
राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Part-2 in hindi 2021 pdf downlod Click Below Link
PDF Download Click Here |
Rajasthan पटवारी एग्जाम साल्व्ड पेपर इन हिंदी पीडीएफ 2021 |
Forest guard syllabus PDF Download Click Here Rajathan Sub Inspector (SI) syllabus PDF Download Click Here |