Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in hindi PDF download (राजस्थान सब इंस्पेक्टर परीक्षा क्वेश्चन पेपर 2021) (Mock Test 05) By Jepybhakar
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download:- Hello students welcome to the world of knowledge. On this page, I’m going to share the “Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download” for 2020-2021 Rajasthan Sub Inspector candidates.
दोस्तों यहाँ पर आपको राजस्थान सब इंस्पेक्टर का RPSC के सिलेबस के अनुसार माॅडल पेपर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है उम्मीद है कि आपको यह पसंद आयेगा। आप यहाँ पर सबसे पहले राजस्थान सब इंस्पेक्टर का सिलेबस देखले और बाद में आप उसके अनुसार माॅडल पेपर देखे –
Rajasthan Public Service Commission, Ajmer | |
Scheme of Examination and Syllabus for Sub Inspector/Platoon Commander Competitive Examination-2021 (PAPER II) | |
PAPER II GENERAL KNOWLEDGE AND GENERAL SCIENCE |
यह माॅडल पेपर एसआई के सिलेबस के अनुसार परिक्षापयोगी महत्त्वपुर्ण प्रश्नों का संकलन करके तैयार किया गया है। परीक्षार्थीयों अपनी टाॅपिक वाइज विस्तृत अध्ययन करे और इस माॅडल पेपर से अपनी तैयारी जरूर परखे।
Rajasthan Police Sub Inspector Comp. Exam 2021 Details Syllabus PDF Download |
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download Question 1 to 20
प्रश्न 1. खनिज और उनके खनन क्षेत्र सुमेलित नहीं है –
(अ) पाइराइट : सलादीपुर (सीकर)
(ब) टंगस्टन : नाना कराब (पाली)
(स) ताँबा : बाल्दा-बडाबेरा (सिरोही)
(द) लाइमस्टोन/चूना पत्थर : बिलाडा (जोधपुर)
उतर – स, टंगस्टन – डेगाना (नागौर), बाल्दा-बडाबेरा व आबू रेवदर (सिरोही) एवं नाना कराब (पाली)।
प्रश्न 2. राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री सड़क योजना’ किस वर्ष में लागू की गई?
(अ) 2000
(ब) 2002
(स) 2005
(द) 2010
उतर – स
प्रश्न 3. डुँगरपुर तथा बाँसवाड़ा के अधिकांश भाग में है?
(अ) रेवरिना मृदा
(ब) लाल दोमट (लोम) मृदा
(स) ग्रे ब्राउन जलोढ मृदा
(द) जिप्सीफेरस मृदा
उतर – ब
प्रश्न 4. कितने सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा राजस्थान राज्य की भूमि को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है?
(अ) 25 सेमी
(ब) 50 सेमी
(स) 75 सेमी
(द) 100 सेमी
उतर – ब, राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा रेखा 57.51 सेमी है किन्तु इसका प्रदेश में वितरण समान नहीं है।
प्रश्न 5. गजनेर लिफ्ट नहर का नवीन नाम क्या है?
(अ) जयनारायण व्यास लिफ्ट नहर
(ब) कुम्भाराम लिफ्ट नहर
(स) कँवर सेन लिफ्ट नहर
(द) पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर
उतर – द
प्रश्न 6. दुतई, गदर, कानो एवं मिरजाई किससे सम्ब्न्धित है –
(अ) ओढ़नी
(ब) तलवार
(स) पगड़ी
(द) अंगरखी
उतर – द
प्रश्न 7. अनुसूचित जाति के अनाथ बच्चों के हितार्थ मुख्यमंत्री पालनहार योजना का शुभारम्भ किया गया?
(अ) 8 फरवरी, 2005
(ब) 23 अगस्त, 2005
(स) 1 मई, 2005
(द) 29 मई, 2005
उतर – अ
प्रश्न 8. भारत में हर लड़की के लिए पैसा बचाना तथा घरेलू बचत के प्रतिशत को बढ़ाना हेतु 2 दिसम्बर, 2014 को शुभारम्भ किया गया था?
(अ) प्रधानमंत्री जनधन योजना
(ब) मुख्यमंत्री राजश्री योजना
(स) सुकन्या समृद्धि योजना
(द) उपरोक्त सभी
उतर – स
प्रश्न 9. राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सशक्त बनाने और ग्रामीण जनता को उच्च गुणवत्ता युक्त ब्राण्डेड वस्तुएं बाजार से सस्ती एवं प्रतिस्पद्र्धात्मक दरों पर उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा भण्डार योजना का शुभारम्भ ग्राम भम्भौरी (जयपुर) में कब किया गया?
(अ) 21 मई, 2015 (ब) 07 अगस्त, 2015
(स) 31 अक्टूबर, 2015 (द) 15 सितम्बर, 2015
उतर – स
प्रश्न 10. वर्ष 2014-15 में शुरू हुई योजना जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में हर जिले की तीन मधावी (2 मेधावी तथा 01 बीपीएल परिवार की मेधावी) छात्राओं को योजनान्तर्गत रू. 2.25 लाख (प्रत्येक छात्रा को) की वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी?
(अ) मुख्यमंत्री राजश्री योजना
(ब) स्वावलम्बन बालिका बीमा योजना
(स) मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना
(द) मुख्यमंत्री आपकी बेटी योजना
उतर – स
- Computer Question PDF Free Download Click Here
- General Science Important Question PDF Download Click Here
- Rajasthan PSI solved paper 2021 in hindi PDF download Click Here
प्रश्न 11. सुन्दर सिंह भण्डारी ईबीसी स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा 13 मई 2018 को किस उद्देश्य से की गई?
(अ) भामाशाह कार्ड धारक परिवारों का दुर्घटना बीमा
(ब) समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु
(स) मेधावी छात्राओं को वित्तिय सहायता प्रदान करना
(द) प्रदेश में विशेष योग्यजनों के सशक्तीकरण एवं कल्याण हेतु।
उतर – ब
प्रश्न 12. बूँदी के गढ़ पैलेस में चित्रशाला का निर्माण किसने करवाया?
(अ) महाराव राजा बुद्ध सिंह
(ब) महाराव राजा उम्मेद सिंह
(स) राव सुर्जन हाड़ा
(द) राव अनिरूद्ध सिंह
उतर – ब
प्रश्न 13. देश का पहला भू-विरासत स्थल किसको घोषित किया गया है?
(अ) रामगढ़, बाराँ
(ब) नाग पहाड़, अजमेर
(स) किशनगढ़ स्लरी, अजमेर
(द) जावर, उदयपुर
उतर – अ,
प्रश्न 14. असंगत है –
(अ) लघु खनिज काम्पलेक्स : दोहिन्डा
(ब) स्टोन पार्क : मण्डोर
(स) बायो टेन्कोलाॅजी पार्क : चोपंकी
(द) चमड़ा काॅम्प्लेक्स : महल
उतर – द,
1. लघु खनिज काॅम्प्लेक्स – दोहिन्डा (राजसमन्द), मित्रपुरा (दौसा) करौली व सवाई माधोपुर।
2. स्टोन पार्क – मण्डोर (जोधपुर), मंडाना (कोटा), सिकन्दरा-सिकराय (दौसा) व विसनोदा (धौलपुर)
3. बायो टेन्कोलाॅजी पार्क – चोपंकी (भिवाड़ी, अलवर), सीतापुरा (अलवर)।
4.चमड़ा काॅम्प्लेक्स – मानपुर-मचेडी व सीतापुरा (जयपुर), भिवाड़ी (अलवर)।
5. एपैरल पार्क – महल (जगतपुरा, जयपुर)
6. साइबर पार्क – जोधपुर।
7. साॅफ्टवेयर टेन्कोलाॅजी पार्क – कनकपुरा (जयपुर)।
प्रश्न 15. चारा साहित्य का प्रसिद्ध ग्रन्थ ‘‘सूरज प्रकाश’’ किसके द्वारा लिखा गया?
(अ) शिवदास गाडव
(ब) करणीदान
(स) शिवदान
(द) सागरदान
उतर – ब, इस ग्रन्थ में सुमेल (1544 ई.) तथा धरमत के युद्ध (1558 ई.) का उल्लेख किया गया है।
प्रश्न 16. रणथम्भौर के शासक हम्मीर ने दिग्विजय अभियान के बाद निम्न में से कौन-सा यज्ञ किया था?
(अ) राजसूय यज्ञ
(ब) अश्वमेघ
(स) कोटीयजन
(द) उपरोक्त सभी
उतर – स
प्रश्न 17. रंगराय नामक वेश्या के संदर्भ में अजमेर के हाजी खाँ के किस राणा से संबंध खराब हुए –
(अ) राणा कुम्भा
(ब) उदयसिंह
(स) राणा सांगा
(द) राणा लक्षसिंह
उतर – स
प्रश्न 18. ‘राजस्थान पुलिस अकादमी’ को तम्बाकू मूक्त क्षेत्र घोषित करने की पाॅलिसी किस वर्ष लागू की गई थी?
(अ) 2005
(ब) 2007
(स) 2008
(द) 2010
उतर – स
प्रश्न 19. निम्न में से किस शासक ने 1857 की क्रांति के समय ‘‘बाडलू’’ नामक स्थान पर विद्रोहियों को परास्त किया –
(अ) राजा सरदार सिंह
(ब) महाराजा रामसिंह द्वितीय
(स) राजा सरदार सिंह
(द) महारावल मदन पाल
उतर – स
प्रश्न 20. प्रदेश के नागरिको को अपनी शिकायत दर्ज कराने व शिकायत की वर्तमान स्थिती का पता करने हेतु कौनसी परियोजना क्रियान्वित की जा रही है?
(अ) राज ई-वाल्ट
(ब) राज विकास
(स) राज शिकायत
(द) राजस्थान सम्पर्क
उतर – द
- राजस्थान के प्रमुख लोकदेवता Click Here
- प्रदेश का भौतिक स्वरूप Click Here
- राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार Click Here
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download Question 21 to 40
प्रश्न 21. राजस्थान राज्य वित्त आयोग के गठन के सम्बन्ध में कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(अ) प्रथम राज्य वित्त आयोग ः 10 मई, 1995
(ब) द्वितीय राज्य वित्त आयोग ः 7 मई, 1999
(स) तृतीय राज्य वित्त आयोग ः 15 सितम्बर, 2005
(द) चत ुर्थ राज्य वित्त आयोग ः 13 अप्रैल, 2011
उतर – अ, प्रथम का गठन 23 अप्रैल, 1994 एवं अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल थे। राज्य वित्त आयोग का गठन प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है तथा यह अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपता है।
प्रश्न 22. निम्न में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है –
(अ) विभागीय प्रकिया समिति (1954) ः एस डी उज्ज्वल
(ब) राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति: हरिशचन्द्र माथुर
(1962)
(स) प्रशासनिक सुधार समिति (1992) : गोपाल कृष्ण भनोट
(द) प्रशासनिक सुधार आयोग (2001) ः एस. डी. वैद्यनाथन
उतर – द, राजस्थान में प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की अध्यक्षता में वर्ष 1999 में किया गया।
प्रश्न 23. निम्नलिखित योजनाओं को उनके प्रारम्भ वर्ष के साथ सुमेलित नहीं है –
(अ) विशेष संघटक योजना ः 1979-80
(ब) स्वावलम्बन योजना ः 2004-05
(स) एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण योजना ः 2009-10
(द) समन्वित नारू रोग उन्मूलन परियोजना ः 1985
उतर – स, एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण योजना – 2008।
प्रश्न 24. राजस्थान राज्य के वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त कौन है?
(अ) नारायण बारेठ
(ब) शीतल धनकड़
(स) डी. बी. गुप्ता
(द) आशुतोष शर्मा
उतर – स, नारायण बारेठ व शीतल धनकड़ सूचना आयुक्त बनाये गये।
प्रश्न 25. आबू के किस परमार शासक को परमारों के मरूमण्डल का महाराज कहा जाता था-
(अ) नरेन्द्र
(ब) कुमारपाल
(स) शंकर वर्मन
(द) सिद्धराज
उतर – द
प्रश्न 26. 2001-2011 के बीच निम्न में से किन जिलों की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर सबसे कम रही?
(अ) झुंझुनूं, जालौर, डूँगरपुर
(ब) जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर
(स) पाली, झुंझुनूं, गंगानगर
(द) गंगानगर, कोटा, नागौर
उतर – स, सर्वाधिक वृद्धि दर वाले – बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा।
प्रश्न 27. छगन बेन ने अपनी सर्वोदयी गतिविधियों के लिए राजस्थान का कौनसा क्षेत्र चुना?
(अ) सीकर का लक्ष्मणगढ़
(ब) जोधपुर का खींचन
(स) टोंक का नवस्थली
(द) झुंझुनूं का पिलानी
उतर – ब, वर्ष 1961 में छगन बेन गोलेच्छा को राजस्थान पहली महिला संरपच होने का गौरव प्राप्त है।
प्रश्न 28. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत ट्रांसजेंडर श्रेणी के आशार्थियों को कितनी राशि प्रति माह दिए जाने का निर्णय अक्टूबर, 2019 में लिया?
(अ) रु. 1500
(ब) रु. 1000
(स) रु. 3000
(द) रु. 3500
उतर – द
प्रश्न 29. निम्न में से विश्व बैंक की कौन सी संबद्ध संस्था, विश्व के निर्धनतम राष्ट्रों को गरीबी उन्मूलन हेतु सहायता प्रदान करती हैं?
(अ) अन्तर्राष्ट्रीय वित्त निगम
(ब) अन्तर्राष्ट्रीय विकास संघ
(स) बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी
(द) अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष
उतर – ब
प्रश्न 30. बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलु उत्पाद (NDPMP) प्राप्त किया जाता हैं –
(A) (NNPMP) – विदेशी से प्राप्त शुद्ध कारक आय
(B) GNP – Depreciation
(C) GNP + Depreciation
(D) GDP – Depreciation
Answer- A, शुद्ध राष्ट्रीय आय (NNPMP)
- rajasthan psi solved paper 2021 in hindi pdf download -3
- राजस्थान पटवारी परीक्षा मॉडल पेपर 2020 by Jepybhakar
- Rajasthan Police Constable Part C Notes PDF Free Download
प्रश्न 31. संस्थाओं को उनके स्थापना वर्ष से सुमेलित नहीं है?
(अ) भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (ICICI) – 1955
(ब) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) – 1964
(स) भारतीय औद्योगिक पुनर्निमाण बैंक (IRBI) – 1985
(द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) – 1992
उतर – द, 1994 सही होगा।
प्रश्न 32. 10 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति जिसका वजन 60 किग्रा है उसके स्थान पर नये व्यक्ति आ जाने से औसत भार में 500 ग्राम की कमी हो जाती है तो बताओ नये व्यक्ति का वजन क्या है?
(अ) 50 किग्रा (ब) 55 किग्रा
(स) 65 किग्रा (द) 70 किग्रा
उतर – ब
प्रश्न 33. आर.बी.आई. ने किस समिति के सुझावों पर लघु बैंक व भुगतान बैंक का प्रारंभ किया हैं?
(अ) पी.जे. नायक समिति
(ब) नचिकेत मोर समिति
(स) उर्जित पटेल समिति
(द) केलकर समिति
उतर – ब
प्रश्न 34. भारत में किस से रूपया चालू खाते पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय हो गया?
(अ) 1994
(ब) 1999
(स) 2002
(द) 2005
उतर – अ
प्रश्न 35. राजस्व व्यय तथा राजस्व प्राप्ति में अंतर को क्या कहा जाता हैं?
(अ) राजस्व
(ब) कुल राजस्व
(स) राजस्व घाटा
(द) कुल व्यय
उतर – स, राजस्व व्यय में पूँजीगत व्यय को छोड़कर अन्य सभी व्यय शामिल होते है।
प्रश्न 36. सकल घरेलू उत्पाद डिफ्लेटर शब्द निम्न में से किसके मध्य एक अनुपात हैं?
(अ) नाॅमिनल जीडीपी और वास्तविक जीडीपी
(ब) नाॅमिनल जीडीपी और मूल्य स्तर
(स) वास्तविक जीडीपी और अपस्फीति
(द) नाॅमिनल जीडीपी और मुद्रासफीति
उतर – अ
प्रश्न 37. वस्तु की मात्रा कम हो और धन की उपलब्धता अधिक हो तो निम्न में से कौन सी परिस्थिती उत्पन्न होगी?
(अ) मंदी
(ब) अवस्फीति
(स) मुद्रास्फीति
(द) मुद्रास्फीति जनित मंदी
उतर – स
प्रश्न 38. प्रत्यक्ष कर की स्थिति में करापात और कराधान होता हैं?
(अ) एक ही व्यक्ति पर
(ब) दो विभिन्न व्यक्तियों पर
(स) दूसरे अन्य व्यक्ति पर
(द) उस विभाग पर जो कर लेता हैं
उतर – अ
प्रश्न 39. दात्र-कोशिका अरक्तता रोग किसकी अप सामान्यता के कारण होता है?
(अ) डब्ल्यू.बी.सी.
(ब) आर.बी.सी.
(स) प्लाज़्मा
(द) प्लेटलेट्स
उतर – ब
प्रश्न 40. शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है?
(अ) वसा
(ब) जल
(स) प्रोटीन
(द) कार्बोहाइड्रेट
उतर – द
- विभिन्न कारकों से उत्पन्न रोग
- Computer GK Full Form Important Notes
- Rajasthan Patwari Question paper 2020 – 2021 PDF Download
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download Question 41 to 60
प्रश्न 41. समसूत्री विभाजन की सबसे लंबी प्रावस्था है?
(अ) प्रोफेज
(ब) एनाफेज
(स) टिलोफेज
(द) मेटाफेज
उतर – अ
प्रश्न 42. टूर्निकेंट परीक्षण का संबंध किस रोग से है?
(अ) मलेरिया
(ब) डेंगू
(स) टाइफाइड
(द) एड्स
उतर – ब
प्रश्न 43. वह स्थान जहां छोटे जीव जंतु जैसे दीमक, मक्खी, केंचुए आदि उनके से स्वभाव के अनुसार पाले जाते हैं, उसे कहते है?
(अ) जल-जीवशाला
(ब) संग्रहालय
(स) टेरेरियम
(द) वन
उतर – स
प्रश्न 44. एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध कितना होता है?
(अ) शुन्य
(ब) निम्न
(स) उच्च
(द) अन्नत
उतर -द
प्रश्न 45. एडस का वायरस नष्ट करता है?
(अ) बेसोफिल
(ब) न्यूट्रोफिल
(स) लिम्फोसाइट्स
(द) मोनोसाइट्स
उतर – स
प्रश्न 46. दक्षिण की रानी (क्वीन आॅफ दक्कन) के नाम से कौनसा शहर जाना जाता हैं?
(अ) देवगिरि
(ब) पुणे
(स) बैगलुरू
(द) चेन्नई
उतर – ब
प्रश्न 47. भगवान महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?
(अ) भद्रबाहु
(ब) स्थूलभद्र
(स) चार्वाक
(द) जमाली
उतर – द
प्रश्न 48. मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता किसे कहा जाता हैं?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी
(ब) कुतुबुद्दीन ऐबक
(स) गयासुद्दीन बलबन
(द) इल्तुतमिश
उतर – द
प्रश्न 49. ठोस कचरे का प्रबंधन 5 R के द्वारा किया जाता हैं। इनका सही क्रम हैं?
(A) Reduce, Reuse, Refuse, Repair, Recycle
(B) Reuse, Repair, Recycle, Refuse, Reduce
(C) Recycle, Refuse, Reduce, Reuse, Repair
(D) Refuse, Reduce, Reuse, Repair, Recycle
Answer- D
प्रश्न 50. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी हैं?
(अ) सतपुड़ा
(ब) अरावली
(स) सह्यादि
(द) अजन्ता
उतर – ब
- Rajasthan Patwari General Science Mock Test-11
- rajasthan police constable Question paper 2020 PDF-16
- Patwari 2021 PDF – Notes, Question Paper, GK, GS Download
प्रश्न 51. नियाग्रा प्रताप हैं?
(अ) यू.के. में
(ब) आस्ट्रेलिया में
(स) अफ्रीका में
(द) यू.एस.ए. में
उतर – द
प्रश्न 52. तमिलनाडु एवं केरल की संयुक्त घाटी परियोजना हैं?
(अ) पेरियार
(ब) इडुक्की
(स) इडुक्की-पेरियार
(द) पराम्बिकुलम-अलियार
उतर – द, इस परियोजना के अन्तर्गत अन्नामलाई पहाड़ियों में बहने वाली 6 और नीचे मैदानों में पश्चिम की तरफ बहने वाली दो नदियों को मोड़कर चलाकुड़ी नदी में मिलाया गया है।
प्रश्न 53. किस प्रकार की मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती हैं?
(अ) लाल
(ब) काली
(स) लैटेराइट
(द) पीट
उतर – ब
प्रश्न 54. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई) कहां पर स्थित हैं?
(अ) नागपुर
(ब) कोलकाता
(स) लखनऊ
(द) दिल्ली
उतर – अ
प्रश्न 55. ‘गुटेनबर्ग असम्बद्धता‘ पृथ्वी के किन दो परतों के बीच हैं?
(अ) ऊपरी और निचला मैंटल
(ब) क्रस्ट और मैंटल
(स) मैंटल और कोर
(द) आंतरिक और बाहरी कोर
उतर – स
प्रश्न 56. कोई धन चक्रवृद्धि ब्याज पर 5 वर्ष में तिगुना हो जाता है। इसी दर पर यह नौ गुना कितने वर्षों में होगा?
(अ) 8
(ब) 9
(स) 16
(द) 27
उतर – ब,
प्रश्न 57. किसी धन पर 8 प्रतिशत की दर से साधारण ब्याज रूपये 400 है। उसी धन पर 9.5 प्रतिशत की दर से 1 वर्ष में कितना अतिरिक्त ब्याज प्राप्त होगा?
(अ) 65 (ब) 75
(स) 125 (द) 235
उतर – ब
प्रश्न 58. किस चार्टर एक्ट से चीन के साथ ईस्ट ईस्ट b.डिया कम्पनी का व्यापार एकाधिकार समाप्त हुआ?
(अ) चार्टर एक्ट, 1793
(ब) चार्टर एक्ट, 1813
(स) चार्टर एक्ट, 1833
(द) चार्टर एक्ट, 1853
उतर – स
प्रश्न 59. ‘असतो मा सद्गमय’ कहाँ से लिया गया हैं?
(अ) ऋग्वेद
(ब) यजुर्वेद
(स) सामवेद
(द) अथर्ववेद
उतर – अ
प्रश्न 60. कुतुबुद्दीन ऐबक को हातिम द्वितीय किसने कहा था?
(अ) अमीर खुसरो
(ब) हसन निजामी
(स) फक्र-ए-मुदब्बिर
(द) मिनहाज-उस-सिराज
उतर – द
- Rajasthan Patwari Exam Paper 2020-21 Important Notes PDF
- Computer Question Important Question PDF Free Download
- Rajasthan Patwari Exam Paper 2021 Part- A (GK, GS) Q&A
राजस्थान पीएसआई परीक्षा क्वेश्चन पेपर 2021 in hindi PDF download Question 61 to 80
प्रश्न 61. भारत का प्रथम वायसराय कौन था?
(अ) लाॅर्ड हेस्टिंग्स
(ब) लाॅर्ड मिण्टो
(स) लाॅर्ड कैनिंग
(द) लाॅर्ड कर्जन
उतर – स
प्रश्न 62. गुप्तकाल के दौरान निम्नलिखित में से कौन सा सिक्का चाँदी में जारी किया गया था?
(अ) दीनार
(ब) काकिनी
(स) निष्का
(द) रूप्यक
उतर – द
प्रश्न 63. भारत किसके वायसराय काल में स्वतंत्र हुआ था?
(अ) माउण्टबेटन
(ब) वेवेल
(स) वेलेजली
(द) विलियम बेण्टिक
उतर – अ
प्रश्न 64. इलाहाबाद स्तम्भ में किसकी उपलब्धियाँ का वर्णन उत्कीर्ण हैं?
(अ) विक्रमादित्य
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य
(स) स्कन्द गुप्त
(द) समुद्र गुप्त
उतर – द
प्रश्न 65. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया हैं?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
(ब) इल्तुतमिश ने
(स) अलाउद्दीन खिलजी ने
(द) गयासुद्दीन बलबन ने
उतर – अ
प्रश्न 66. विक्रम संवत् प्रारम्भ हुआ –
(अ) 57 ई.
(ब) 57 ई. पू.
(स) 78 ई.
(द) 78 ई. पू.
उतर – ब
प्रश्न 67. बख्तियार खिलजी जिसके द्वारा नालंदा विश्वविधालय पर आक्रमण किया गया एवं विश्वविधालय में आग लगा दी जिसके कारण हजारों ग्रंथ जल गये। खिलजी किसका अधिकारी था?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) आरामशाह
(स) कुतुबुद्दीन ऐबक (द) इल्तुतमिश
उतर – स
प्रश्न 68. संविधान सभा के संबंध में सुमेलित कीजिए-
a. उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता i. जवाहर लाल नेहरू
b. उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया ii. सच्चिदानन्द सिन्हा
c. संवैधानिक सलाहकार iii. बी. आर. अम्बेडकर
d. प्रारूप समिति के अध्यक्ष iv. बी. एन. राव
(A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv (B) a-ii, b-i, c-iv, d-iii
(C) a-i, b-ii, c-iv, d-iii (D) a-ii, b-iii, c-iv, d-i
Answer -B
प्रश्न 69. राज्य का प्रथम ‘विधि अधिकारी’ कौन होता है?
(अ) महान्यायवादी
(ब) महाधिवक्ता
(स) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(द) कोई नहीं
उतर – ब
प्रश्न 70. पहले वित्त आयोग के अध्यक्ष थे?
(अ) सुकुमार सेन
(ब) वाई. वी. चव्हाण
(स) के. संथानम
(द) के. सी. नियोगी
उतर – द
दोस्तो यहां पर आपको राजस्थान पुलीस काॅन्सटेबल, जैल प्रहरी (Jail Prahari), एसआई (SI Police) इत्यादि के पुराने आॅरेजनल पेपर (Original Paper) 2017, 2018, 2019 की पीडहएफ उपलब्ध करायीं जा रही है जिनको आप डाउनलोड कर लीजीए है जो कि 2020, 2021 में आपके आने वाले एग्जाम मत्वपुर्ण साबित होगें।
- Jail prahari original paper exam 2017 PDF Download Click Here
- Sub Inspector (Rajasthan SI) Original Exam Question Paper 2018 Click Here
- Rajasthan police constable orignial paper exam 2018 PDF Download Click Here
प्रश्न 71. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में राजभाषाओं का उल्लेख हैं?
(अ) 7वीं
(ब) 8वीं
(स) 9वीं
(द) 10वीं
उतर – ब
प्रश्न 72. ‘व्यक्तिगत स्वतन्त्रता’ के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रिट याचिका दायर की जा सकती हैं?
(अ) परमादेश (मैण्डेमस)
(ब) बन्दी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कार्पस)
(स) अधिकार-पृच्छा (को-वारन्टो)
(द) उत्प्रेषण (सर्शियोरेरी)
उतर – ब
प्रश्न 73. निम्न में से कौनसा पदार्थ अत्यंत ‘प्लास्टिक’ है?
(अ) क्वाट्र्ज
(ब) माइका
(स) ग्रेनाइट
(द) मृत्तिका
उतर – द
प्रश्न 74. क्रोमिल क्लोराइड में क्रोमियम के आॅक्सीकरण अंक का मान क्या हैं?
(अ) 0
(ब) $2
(स) $4
(द) $6
उतर – द
प्रश्न 75. प्रति सेd.ड समय में पूर्ण किए गए दोलनों की संख्या को कहते है?
(अ) आयाम
(ब) चाल
(स) आवर्तकाल
(द) आवृति
उतर – द
प्रश्न 76. भूमि सुधार अधिनियमों को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु सम्मिलित किया गया है?
(अ) 7वीं अनुसूची में
(ब) 8वीं अनुसूची में
(स) 9वीं अनुसूची में
(द) 10वीं अनुसूची में
उतर – स, प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 द्वारा संविधान में 9वीं अनुसूची को सम्मिलित किया गया।
प्रश्न 77. निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राष्ट्र के प्रथम अफ्रीकी महासचिव रहे हैं?
(अ) यू थांट
(ब) बुतरस बुतरस घासी
(स) बान की मून
(द) जेवियर पेरिज डी कुईयार
उतर – ब
प्रश्न 78. भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की दूसरी अनुसूची में उल्लिखित बैंक को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) सहकारी बैंक
(ब) भारत में कार्यरत विदेशी बैंक
(स) लघु वित्त बैंक
(द) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक
उत्तर – द
प्रश्न 79. नासा के चंद्र-रे वेधशाला ने किस ग्रह पर एक्स-रे के उत्सर्जन का पता लगाया है?
(अ) यूरेनस
(ब) जूपिटर
(स) वीनस
(द) मार्स
उत्तर – अ
प्रश्न 80. संजीव ने अरूण से कहा कि तुम मेरी बहन की मां के पति की बहन के बेटे हो, तो बताएँ कि अरूण संजीव से किस प्रकार से संबंधित है?
(अ) भाई
(ब) ममेरा भाई
(स) फुफेरा भाई
(द) चचेरा भाई
उतर – स
- राजस्थान चित्रकला शैली के महत्वपुर्ण स्मरणीय तथ्य
- राजस्थान का सामान्य ज्ञान 2021 PDF Download in Hindi
- Rajasthan SI (Sub Inspector) Question Question Paper 2021 PDF Download
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download Question 81 to 100
प्रश्न 81. आसिफ 8 किमी. दक्षिण एवं 3 किमी. पूर्व और अंत में 4 किमी. उत्तर दिशा में यात्रा करता है बताओं वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दुर है (किमी. में)?
(अ) 4 (ब) 5
(स) 6 (द) 7
उतर – ब
प्रश्न 82. एक छात्र को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाने थे। उसने 178 अंक प्राप्त किये तथा 22 अंको से अनुत्तीर्ण हो गया। कुल पुर्णांक कितने है?
(अ) 400 (ब) 450
(स) 490 (द) 500
उतर – द
प्रश्न 83. ‘‘क्लाइड्स स्पाॅट’’, जो चर्चा में रहा, किस ग्रह में स्थित एक स्थान है?
(अ) मंगल
(ब) बुद्ध
(स) शनि
(द) बृहस्पति
उत्तर – द
प्रश्न 84. वर्ष 2021 का पेन पिंटर पुरस्कार किसने जीता है?
(अ) बेंजामिन लबातुतु
(ब) सितसि डांगरेम्बगा
(स) मेगन मैकडाॅविल
(द) कोई नहीं
उत्तर – ब
प्रश्न 85. नीति आयोग के एसडीजी भारत सूचकांक 2020-21 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है?
(अ) राजस्थान
(ब) केरल
(स) हिमाचल प्रदेश
(द) अरूणाचल प्रदेश
उत्तर – ब, केरल पहला व हिमाचल और तमिलनाडु को दुसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य में पहला।
प्रश्न 86. सामिया सुलुहू हसन किस पूर्वी अफ्रीकी देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है?
(अ) केन्या
(ब) तंजानिया
(स) सोमालिया
(द) रवांडा
उत्तर -ब
प्रश्न 87. हाल ही में केन्द्र सरकार ने आर्थिक मामलों के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया है?
(अ) हिमा त्यागी
(ब) अजय सेठ
(स) मोहन अग्रवाल
(द) अभय मारू
उत्तर – ब
प्रश्न 88. वल्र्ड सिटीज कल्चरल फोरम (विश्व शहर सांस्कृतिक मंच) में भारत और दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसे नियुक्त किया है?
(अ) एस जयशंकर
(ब) नरेंद्र मोदी
(स) अमित शाह
(द) अरविंद केजरीवाल
उत्तर – द
प्रश्न 89. नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में किस अभियान की शुरूआत की?
(अ) इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज
(ब) घर सवेरा अभियान
(स) सुरक्षित हम सुरक्षित तुम
(द) इनोवेशन सुरक्षित अभियान
उत्तर – स
प्रश्न 90. लोकसभा के अध्यक्ष के वेतन और भत्ते कौन निर्धारित करता है?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) वेतन आयोग
(स) मंत्रिमण्डल
(द) संसद
उतर – द, संविधान के अनुच्छेद 97 के अनुसार, राज्य सभा के सभापति और उपसभापति तथा लोकसभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वेतन एवं भत्ते संसद द्वारा समय समय पर किया जाएगा। इसका उललेख संविधान की दुसरी अनुसूची में किया गया है।
- sub inspector (rajasthan si) Question paper 2021 in hindi pdf download -1
- राजस्थान में कृषि विकास संस्थाएँ व विशिष्ट मण्डियाँ
- Rajasthan forest guard Question paper 2021 PDF -1
प्रश्न 91. उम्र की दृष्टि से अजय अपने लड़के से चार गुने है। बीस वर्षों के बाद वे उसके दो गुने हो जाएंगे, तो अजय के लड़के की वर्तमान आयु वर्षों में निम्न में से क्या हैं?
(अ) 10 वर्ष (ब) 12 वर्ष
(स) 18 वर्ष (द) 20 वर्ष
उतर – अ
प्रश्न 92. यदि बीते हुए परसों को सोमवार था तो आने वाले परसों को कौनसा दिन होगा?
(अ) गुरूवार
(ब) शुक्रवार
(स) शनिवार
(द) बुधवार
उतर – ब
प्रश्न 93. अ, ब से 3 वर्ष बड़ा है एवं स से 3 वर्ष छोटा है जबकि ब व द जुड़वाँ है, तो स, द से कितने वर्ष बड़ा है?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 6
(द) 12
उतर – स
प्रश्न 94. एक मानक पासे पर 3 के पास वाले (निकटवर्ती) फलक पर निम्न में से कौनसा अंक नहीं होगा?
(अ) 2
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
उतर – ब
प्रश्न 95. निम्नलिखित में से किसको पर्ल सिटी कहा जाता हैं?
(अ) हैदराबाद
(ब) कोच्चि
(स) तुतीकोरिन
(द) कांडला
उतर – स
प्रश्न 96. किस राज्य में राष्ट्रीय उद्यान ‘‘वैली आॅफ फ्लावर्स’’ स्थित हैं?
(अ) केरल
(ब) जम्मू-कश्मीर
(स) उत्तराखण्ड
(द) हिमाचल प्रदेश
उतर – स
प्रश्न 97. सरकार ने डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि की है। डीएपी का अर्थ क्या है?
(अ) डायल्यूमिनियम फाॅस्फेट
(ब) डाईहाइड्रोक्सीटोन फाॅस्फेट
(स) डायमोनियम फाॅस्फेट
(द) डाइक्लोराइड पोटेशियम
उत्तर – स
प्रश्न 98. किस राज्य की वाटर ब्यूरियल को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2021 में पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है?
(अ) राजस्थान
(ब) दिल्ली
(स) अरूणाचल प्रदेश
(द) केरल
उत्तर -स, निर्देशित शांतनू सेन द्वारा।
प्रश्न 99. सुंदरलाल बहुगुणा, जिनका हाल ही में निधन हुआ, एक प्रसिद्ध ……. थे।
(अ) खिलाड़ी
(ब) अर्थशास्त्री
(स) पर्यावरणविद्
(द) इतिहासविद्
उत्तर – स
प्रश्न 100. किसी देश की आर्थिक संवृद्धि (Economic Growth) को मापने का सबसे उपयुक्त मानक है उस देश का –
(अ) सकल घरेलु उत्पाद (GDP)
(ब) निवल घरेलु उत्पाद (NDP)
(स) निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP)
(द) प्रति व्यक्ति आय (PCI)
उतर – द
- Rajasthan Patwari Paper 2020 Important Notes PDF
- General Science सामान्य विज्ञान notes
- Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Part-7
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download Click Below Link
PDF Download Click Here |
Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF download |
Forest guard syllabus PDF Download Click Here |