राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 Question pdf download Part -2 By Jepybhakar
यहाँ पर आपको राजस्थान की आर्थिक समीक्षा 2020-21, बंजट 2021-22 एवं राजस्थान की महत्वपुर्ण योजनाओं के प्रश्नों का समावेश किया गया है जो आपके आने एक्जाम में महत्वपुर्ण साबित होगे।
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 pdf download Question 51 to 60
प्रश्न 51. वर्ष 2020-21 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, प्रचलित कीमतों पर शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद कितने लाख करोड़ रूपये का अनुमानित है?
(अ) रू. 8.63 लाख करोड़ (ब) रू. 8.99 लाख करोड़
(स) रू. 5.70 लाख करोड (द) रू. 6.10 लाख करोड़
उतर -अ, वर्ष 2019-20 के रू 8.99 लाख करोड़ से 4.06 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
प्रश्न 52. वर्ष 2020-21 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर कीमतों (2011-12) पर शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद कितने लाख करोड़ रूपये का अनुमानित है?
(अ) रू. 8.63 लाख करोड़ (ब) रू. 8.99 लाख करोड़
(स) रू. 5.70 लाख करोड़ (द) रू. 6.10 लाख करोड़
उतर -स, वर्ष 2019-20 के रू 6.10 लाख करोड़ से 6.58 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
प्रश्न 53. अग्रिम अनुमानों के अनुसार, प्रचलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में रूपये अनुमानित की गई है?
(अ) रू. 1,09,386 (ब) रू. 1,15,492
(स) रू. 72,297 (द) रू. 78,390
उतर -अ, वर्ष 2019-20 के रू 1,15,492 से 5.29 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
प्रश्न 54. अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर कीमतों (2011-12) पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में रूपये अनुमानित की गई है?
(अ) रू. 1,09,386 (ब) रू. 1,15,492
(स) रू. 72,297 (द) रू. 78,390
उतर -स, वर्ष 2019-20 के रू 78,390 से 7.77 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।
प्रश्न 55. वर्ष 1997-98 से 2001-02 की औसत उत्पादकता की तुलना में वर्ष 2019-20 में अनाज की उत्पादकता में 89.66 प्रतिशत, दलहन में 50.21 प्रतिशत एवं तिलहन में कितने वृद्धि हुई है?
(अ) 51.19 प्रतिशत (ब) 45.12 प्रतिशत
(स) 44.80 प्रतिशत (द) 42.10 प्रतिशत
उतर – स
प्रश्न 56. कपास की वर्ष 1997-98 से 2001-02 की औसत उत्पादकता 337 किलोग्राम/हैक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2019-20 में कितने किलोग्राम/हैक्टेयर हो गई?
(अ) 319 (ब) 390 (स) 526 (द) 626
उतर – द, 85.76 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
प्रश्न 57. ‘‘राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना’’ के अन्तर्गत वित्तिय सहायता प्रदान की जाती है?
(अ) उद्योग (ब) कृषि विपणन
(स) खनन (द) टीएसपी क्षेत्र
उतर – ब, कृषक, खेतिहर मजदूरों एवं हम्मालों इत्यादि।
प्रश्न 58. कितने जिलों में 4.70 लाख हेक्टेयर खेती योग्य कमाण्ड क्षेत्र का उपचार करने के लिए 137 परियोजनाओं के पुनर्वास एवं नवीनीकरण के लिए जापान इंटरनेशनल कॉपोरेशन एजेंसी ;श्रप्ब्।द्ध से ऋण सहायता प्राप्त करने के लिए राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना ;म्ॅैस्प्च्द्ध को मंजुरी दी है?
(अ) 25 (ब) 27 (स) 30 (द) 33
उतर – ब
प्रश्न 59. राजस्थान में निर्यात होने वाली शीर्ष पाँच वस्तुओं में शामिल नहीं है?
(अ) इंजीनियरिंग वस्तुए (ब) कपड़ा
(स) हस्तशिल्प (द) स्टेनलेस इस्पात
उतर – द, अन्य दो रत्न एवं आभूषण तथा धातु शामिल है, जिनका राज्य में होने वाले निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान है।
प्रश्न 60. राज्य में विभिन्न प्रकार के कितने खनिजों का भण्डार है?
(अ) 56 (ब) 57 (स) 68 (द) 81
उतर – द
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 question pdf download Question 11 to 20
- राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 question pdf download Part -1
- Rajasthan पटवारी एग्जाम साल्व्ड पेपर इन हिंदी पीडीएफ 2021
- राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2021 PDF Download -3
प्रश्न 61. राज्य में विभिन्न प्रकार के 81 खनिजों का भण्डार है, जिसमें से वर्तमान में कितने खनिजों का उत्खनन् किया जा रहा है?
(अ) 57 (ब) 68 (स) 78 (द) 71
उतर – अ, राजस्थान में सीसा एवं जस्ता अयस्क, सेलेनाइट और वॉलेस्टोनाइट का एकमात्र उत्पादक राज्य है।
प्रश्न 62. राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड के द्वारा किसके साथ हल्के सिलिका लाइम स्टोन आपूर्ति का दीर्घकालिक अनुबंध किया गया है?
(अ) लाइमस्टोन अथॉरिटी ऑफ इण्डिया
(ब) लाईम अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड
(स) स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया
(द) कोई नहीं
उतर – स
प्रश्न 63. भारत के कच्चे तेल के कुल उत्पादन में राज्य का योगदान लगभग 22-23 प्रतिशत है जो सबसे बड़े उत्पादक के रूप में स्थान है?
(अ) पहला (ब) दुसरा
(स) पाँचवा (द) तीसरा
उतर – ब
प्रश्न 64. राज्य में पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र 4 पेट्रीलीफेरस बेसिन के अन्तर्गत लगभग 1,50,000 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला है। यह कितने जिलों में है?
(अ) 10 (ब) 12 (स) 14 (द) 16
उतर – स
प्रश्न 65. राज्य सरकार द्वारा दिनांक 19 अगस्त, 2020 को अधिसूचना जारी कर 1 मई, 2019 से न्यूनतम मजदूरी की दरों में अभिवृद्धि कर अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी क्रमशः कितनी प्रतिदिन कर दी गई है?
(अ) रू 225, रू 237, रू 249, रू 299
(ब) रू 225, रू 235, रू 250, रू 299
(स) रू 225, रू 235, रू 250, रू 289
(द) रू 202, रू 235, रू 250, रू 289
उतर – अ, Also Change in Year 2021, New Rate Apply
प्रश्न 66. राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना कब से शुरू की गई है?
(अ) 28 जनवरी, 2019 (ब) 1 फरवरी, 2019
(स) 16 फरवरी, 2019 (द) 31 मार्च, 2019
उतर – ब
प्रश्न 67. मुख्यमंत्री युवा सबल योजना के तहत् बेरोजगारी भत्ता रू 4000 पुरूषों के लिए तथा कितने रू महिलाओं, ट्रांसजेडर और दिव्यांगजनों के पात्र बेरोजगारों के लिए कितना कर दिया है?
(अ) रू 3200 (ब) रू 3500
(स) रू 4000 (द) रू 4500
उतर – द
प्रश्न 68. राज्य में मार्च, 2020 तक ऊर्जा की अधिष्ठापित क्षमता 21,176 मेगावाट थी। वर्ष 2020-21 में दिसम्बर, 2020 तक कितने मेगावाट की और वृद्धि हुई है?
(अ) 320 मेगावाट (ब) 400 मेगावाट
(स) 660 मेगावाट (द) 880 मेगावाट
उतर – स
प्रश्न 69. वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक क ुल विद्युत उपलब्धता में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
(अ) 42.10 प्रतिशत (ब) 45.88 प्रतिशत
(स) 48.98 प्रतिशत (द) 52.00 प्रतिशत
उतर – ब, राज्य में मार्च, 2013 तक विद्युत की उपलब्धता कुल 5,531 करोड़ यूनिट थी, जो कि मार्च, 2020 तक बढ़कर 8,069 करोड़ युनिट हो गई। कुल शुद्ध विद्युत के उपभोग में भी 49.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रश्न 70. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के आंकलन के अनुसार राजस्थान में सौर ऊर्जा से कितने गीगावाट तक विद्युत उत्पादन क्षमता विद्यमान है?
(अ) 121 गीगावाट (ब) 142 गीगावाट
(स) 156 गीगावाट (द) 168 गीगावाट
उतर – ब
- राजस्थान की जनजातियाँ Question in Hindi PDF Download -1
- भारत की आर्थिक समीक्षा 2020-21 एवं बजट 2021-22 महत्वपुर्ण प्रश्न
- राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Part-2
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 pdf download Question 71 to 80
प्रश्न 71. दिसम्बर, 2020 तक राज्य में कितने मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयन्त्र स्थापित हो चुके है?
(अ) 4852 मेगावाट (ब) 5002 मेगावाट
(स) 5616 मेगावाट (द) 6400 मेगावाट
उतर – ब
प्रश्न 72. राजस्थान सरकार द्वारा ‘‘राजस्थान पवन एवं हाईब्रिड ऊर्जा नीति 2019’’ कब जारी की गई है?
(अ) 16 सितम्बर, 2019 (ब) 02 अक्टूम्बर, 2019
(स) 12 नवम्बर, 2019 (द) 18 दिसम्बर, 2019
उतर – द
प्रश्न 73. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत् नेशनल इस्टीटूयट ऑफ एनर्जी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार राज्य में 120 मीटर की हब ऊँचाई पर पवन ऊर्जा की अनुमानित क्षमता लगभग कितनी मेगावाट है?
(अ) 1,12,500 मेगावाट (ब) 1,20,250 मेगावाट
(स) 1,27,750 मेगावाट (द) 1,42,000 मेगावाट
उतर – स
प्रश्न 74. दिसम्बर, 2020 तक कुल कितने मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा इकाइयाँ स्थापित की जा चुकी है?
(अ) 3600.25 मेगावाट (ब) 2842.65 मेगावाट
(स) 4025.25 मेगावाट (द) 4337.65 मेगावाट
उतर – द
प्रश्न 75. नवीनतम बजट में मुख्यमंत्री ने रू 3500 करोड़ की किस स्वास्थ्य योजना की घोषणा की है, जिसके तहत् राज्य के प्रत्येक परिवार को रू 5 लाख की चिकित्सा बीमा सुविधा मिलेगी?
(अ) स्वस्थ जन स्वस्थ कल
(ब) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना
(स) यूनीवसेल हेल्थ कवरेज
(द) महात्मा गांधी स्वास्थय बीमा
उतर – स
प्रश्न 76. नवीनतम बजट में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की चुनौतियों का राज्य द्वारा कुशल प्रबन्धन के किस मॉडल की चर्चा की थी?
(अ) डब्ल्यू.एच.ओ. मॉडल (ब) केन्द्रीय मॉडल
(स) जयपुर मॉडल (द) रामगंज व भीलवाड़ा मॉडल
उतर – द
प्रश्न 77. मुख्यमंत्री ने नवीन बजट में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने व घायलों को उचित स्वास्थ्य देखभाल के लिए कितनी राशि के सुरक्षा कोष की घोषणा की है?
(अ) रू 100 करोड़ (ब) रू 500 करोड़
(स) रू 1000 करोड़ (द) रू 2000 करोड़
उतर – अ
प्रश्न 78. किसानों को उनकी उपज के विपणन व बेहतर मूल्य दिलाने के लिए आधुनिक सुविधायुक्त ज्योतिवा फुले कृषि उपज मण्डी किस जिले में स्थापित करने की घोषणा नवीनतम बजट में की है?
(अ) जयपुर (ब) कोटा
(स) जोधपुर (द) डीडवाना (नागौर)
उतर – स
प्रश्न 79. किस योजना के तहत् राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम निर्मित (बजट 2021-22) किए जाएगें?
(अ) स्वर्ण जयंती स्टेडियम योजना
(ब) मुख्यमंत्री सबल खेलकुद योजना
(स) मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना
(द) मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना
उतर – स
प्रश्न 80. बजट 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओ तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार व रोजमर्रा की जरूरतों के लिए, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत् कितने हजार तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने की घोषणा की है?
(अ) 10 हजार (ब) 20 हजार
(स) 30 हजार (द) 50 हजार
उतर – द
परीक्षा उपयोगी अन्य फैक्ट:-
एशियन डेवलपेंट आउटलुक (ABD) रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020-21 में 4 प्रतिशत सिकुड़न का अनुमान बैंक की रिपोर्ट में व्यक्त किया गया है।
एशियन डेवलपेंट का मुख्यालय – मनीला (फिलीपींस) एवं स्थापना 19 दिसम्बर, 1966।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
मुख्यालय – मुंबई, स्थापना – 12 जूलाई, 1982
- Rajasthan Platoon Commander Question Paper 2021 in Hindi PDF -6
- राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Part-2
- rajasthan patwari maths question paper 2021 in hindi pdf-1
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 pdf download Question 81 to 90
प्रश्न 81. राज्य में वर्ष 1949 में सड़कों की लम्बाई सिर्फ 13,553 किलोमीटर थी, जो मार्च 2020 तक बढ़कर कितने किलोमीटर हो गई है?
(अ) 2,69,028.16 किमी (ब) 3,71,028.16 किमी
(स) 3,82,028.16 किमी (द) 2,41,028.16 किमी
उतर – अ
प्रश्न 82. किस बजट घोषणा के अनुसार आगामी 5 वर्षोंं में प्रत्येक ग्राम में ‘‘वाल टू वाल विकास पथ’’ का निर्माण किया जाना है?
(अ) 2020-21 (ब) 2019-20
(स) 2018-19 (द) 2017-18
उतर – ब
प्रश्न 83. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) राज्य के कितने जिलों में क्रियान्वित किया जा रहा है?
(अ) 15 में (ब) 25 में
(स) 30 मंे (द) सम्पूर्ण राजस्थान में
उतर – द
प्रश्न 84. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) का शुभारम्भ किया गया है?
(अ) 15 अगस्त, 2016 (ब) 18 सितम्बर, 2016
(स) 02 अक्टूबर, 2016 (द) 20 नवम्बर, 2016
उतर – द
प्रश्न 85. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को कितने रूपये की वित्तीय सहायता राशि देय है?
(अ) रू 1,00,000 (ब) रू 1,20,000
(स) रू 1,50,000 (द) रू 1,80,000
उतर – ब
प्रश्न 86. राजस्थान अवासन मण्डल द्वारा ई-बिड सबमिशन के माध्यम से बुधवार नीलामी उत्सव के अन्तर्गत कितनी प्रतिशत की छूट के साथ 156 मासिक किश्तों में आवास क्रय करने की अनूठी योजना ‘‘10 प्रतिशत दीजिए गृह प्रवेश कीजिए’’ प्रारम्भ की गई?
(अ) 10 प्रतिशत (ब) 20 प्रतिशत
(स) 50 प्रतिशत (द) 70 प्रतिशत
उतर – स
प्रश्न 87. वर्तमान में 55 विभागों में चल रही 99 योजनाओं की 277 सूचनाएँ पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है?
(अ) ई-पोर्टल (ब) आई स्टार्ट पोर्टल
(स) जनसूचना पोर्टल (द) ई-राजस्थान मित्र
उतर – स
प्रश्न 88. जोधपुर, अजमेर, भरतपुर और अन्य किस शहर में नए इनक्यूबेटर सेन्टर खोलने का कार्य प्रगति पर है?
(अ) उदयपुर (ब) कोटा (स) बीकानेर (द) जयपुर
उतर – स
प्रश्न 89. राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के साथ वास्तविकता जाँच मॉडयूल व स्वतः वार्तालाप प्रणाली (ए.एस.आर) को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के लिए एक नया टोल फ्री नम्बर प्रारम्भ किया गया है?
(अ) 180 (ब) 181 (स) 185 (द) 190
उतर – ब
प्रश्न 90. कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा किस वेबसाइट का संचालन किया जा रहा है?
(अ) www.covidinfo.rajasthan.com
(ब) www.covidinfo.rajasthan.in
(स) www.covidinfo.rajasthan.gov.com
(द) www.covidinfo.rajasthan.gov.in
उतर – द
- Rajasthan Sub Inspector (SI) Mock Test 2021 in Hindi PDF Download -9
- राजस्थान कला एवं संस्कृति – लोक नृत्य, वाद्य यंत्र, लोकगीत Part-2
- Rajasthan GK 1000+ One LIner Question in Hindi pdf
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 pdf download Question 91 to 100
प्रश्न 91. किसके माध्यम से कोविड-19 महामारी में काम आने वाली 57 प्रकार की महत्वपुर्ण औषधियों व अन्य सामानों के स्टॉक की मॉनिटरिंग की जा रही है?
(अ) ई-औषधि-कोविड-19
(ब) ई-मेडि-कोविड-19
(स) आई-मेडि-कोविड-19
(द) आई-औषधि-कोविड-19
उतर – अ
प्रश्न 92. ‘‘एक नम्बर, एक कार्ड, एक पहचान’’ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘राजस्थान जन-आधार योजना’’ लागू करने की घोषणा परिवर्तित बजट भाषण में की गई थी?
(अ) 2018-19 (ब) 2019-20
(स) 2020-21 (द) कोई नहीं
उतर – ब
प्रश्न 93. ‘‘राजस्थान जन-आधार योजना’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कब से ही राजस्थान जन आधार प्राधिकरण अधिनियम, 2020 प्रदेश में प्रभावी हो चुका है?
(अ) 20 जूलाई, 2020 (ब) 7 मई, 2020
(स) 12 नवम्बर, 2020 (द) 18 दिसम्बर, 2020
उतर – द
प्रश्न 94. राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की स्थापना व गठन तथा कार्यकारिणी समिति से सम्बन्धी अधिसूचना कब जारी की गई?
(अ) 1 अप्रैल, 2020 (ब) 7 मई, 2020
(स) 5 जून, 2020 (द) 16 जूलाई, 2020
उतर – ब
प्रश्न 95. नवीन पर्यटन नीति ‘‘राजस्थान पर्यटक नीति, 2020’’ को कब से लागू किया गया?
(अ) 15 जूलाई, 2020 (ब) 12 अक्टूबर, 2020
(स) 9 सितम्बर, 2020 (द) 18 दिसम्बर, 2020
उतर – स
प्रश्न 96. किस मिशन के तहत 22 मई, 2020 से 31 मई, 2020 तक 56,348 प्रवासी (एन.आर.आई.) 414 अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से राजस्थान पहुँचे?
(अ) जय हिंद भारत (ब) चलो चले भारत मिशन
(स) हिंद भारत मिशन (द) वंदे भारत मिशन
उतर – द
प्रश्न 97. राज्य में कब से निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 कब से लागू किया गया है?
(अ) 1 अप्रैल, 2010 (ब) 5 मई, 2010
(स) 2 अक्टूबर, 2010 (द) 14 सितम्बर, 2010
उतर – अ
प्रश्न 98. राज्य सरकार द्वारा निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश की प्रभावी निगरानी एवं समय पर राशि पुनर्भरण (राज्य के मापदण्डों के अनुसार) के लिए वेबपार्टल विकसित किया गया है?
(अ) www.rte.raj.gov.in
(ब) www.rte.raj.gov.com
(स) www.rte.raj.nic.in
(द) www.rte.raj.gov.co.in
उतर – स
प्रश्न 99. राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कितने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (के.जी.बी.वी) संचालित है?
(अ) 302 (ब) 309 (स) 315 (द) 319
उतर – द
प्रश्न 100. ‘‘आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना’’ को प्रदेश में कब से आरम्भ किया गया है?
(अ) 1 सितम्बर, 2019 (ब) 2 अक्टूबर, 2019
(स) 18 दिसम्बर, 2019 (द) 15 नवम्बर, 2019
उतर – अ
- Rajasthan Patwari Paper 2020 Important Notes PDF
- General Science सामान्य विज्ञान notes
- Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Part-7
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2020-21 question in Hindi PDF download Click Below Link
PDF Download Click Here |
Rajasthan Sub Inspector (SI) Mock Test 2021 in Hindi PDF download |
Forest guard syllabus PDF Download Click Here |