Rajasthan CET model paper 2022-23 in hindi pdf download

सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) मॉडल पेपर 2022-23

Rajasthan CET model paper 2022-23 in hindi PDF download (सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) परीक्षा मॉडल पेपर 2022-23) (Common Entrance Test (CET) Model Question Paper 01) By Jepybhakar

Rajasthan CET model question paper 2022-23 in hindi pdf download:- Hello students welcome to the world of knowledge. On this page, I’m going to share the ‘Rajasthan CET model paper 2022-23 in hindi PDF download‘ for 2023 Rajasthan Common Entrance Test (CET) graduation level and senior secondary level candidates.

Rajasthan CET model paper 2022-23 in Hindi PDF download Question 1 to 15 

प्रश्न 1. पशु पक्षियों को विशेष स्थान मिला है, वह शैली है?
(अ) नाथद्वारा शैली
(ब) किशनगढ़ शैली
(स) बूंदी शैली
(द) आमेर शैली

उतर – स,
बूंदी चित्रशैली में भावनाओं की सरलता प्रकृति की विविधता, पशु-पक्षियों तथा सतरंगे बादलों, जलाशयों आदि का चित्रण बहुलता से किया गया है।

प्रश्न 2. मेंवाड़ के महाराणा अमरसिंह के काल में 1605 ई. चावण्ड की रागमाला चित्रित करने वाला चित्रकार था?
(अ) नसीरूद्दीन
(ब) निहालचन्द
(स) अब्दुलसमद
(द) मीर सैयद अली

उतर – अ,
चावण्ड उपशैली –
चित्रकार – नसीरदीन या निसरदी।
विकास – महाराणा प्रताप व महाराजा अमरसिंह के समय।
प्रमुख ग्रंथ – रागमाला (अमरसिंह के समय 1605 ई. में)

प्रश्न 3. राजस्थान की जलवायु किस प्रकार की हैं?
(अ) गर्म
(ब) गर्म व शुष्क
(स) गर्म व आर्द्र
(द) आर्द्र

उतर – ब, राजस्थान का अक्षांक्षीय 23012‘ उत्तरी अक्षांश तथा 69030‘ पूर्वी देशान्तर से 78017‘ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
राजस्थान का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंधीय जलवायु वाला क्षेत्र एवं बाकी क्षेत्र उपोष्ण कटिबंध वाला क्षेत्र है।

प्रश्न 4. सामान्यता राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया गया हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6

उतर – स,
राजस्थान के जलवायु प्रदेश को मुख्यतः 5 भागों में बाँटा गया है जो निम्न हैं –
1. शुष्क जलवायु प्रदेश
2. अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश
3. उपआर्द्र जलवायु प्रदेश
4. आर्द्र जलवायु प्रदेश
5. अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश

प्रश्न 5. राजस्थानी संस्कृति में ‘‘औलंदी’’ क्या है?
(अ) राजस्थानी लोकनृत्य
(ब) विवाह मे दुल्हे का मामा
(स) विवाह में प्रयुक्त होने वाला एकप्रकार का फल
(द) नववधु के साथ जाने वाली लड़की

उतर – द,
औलंदी – नववधू के साथ जाने वाली लड़की को औलंदी कहा जाता है।
डावरिया प्रथा – राजपूत समाज में शादी में दहेज के रूप में प्राप्त होने वाली कुंवारी कन्याएं को डावरिया कहा जाता था।

प्रश्न 6. जयपुर की प्रसिद्ध लहरिये वाली पगड़ी कहलाती है?
(अ) छाबदार
(ब) मोठड़ेदार
(स) राजशाही
(द) खिड़कीदार

उतर – स, जयपुर में लहरिये वाली पगड़ी को राजशाही पगड़ी कहा जाता है।
पांच रंगो वाली पगड़ी (पग या पेचा) का प्रचलन जयपुर राजघराने में अधिक था।
बसंती रंग की पाग शुभ अवसर पर तथा बलिदान के प्रतीक केसरिया रंग की पगड़ी युद्ध में बांधी जाती थी।

प्रश्न 7. रेशमी घाघरों पर मीनाकारी किस शहर की प्रसिद्ध है?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) जोधपुर

उतर – अ,
मीना की कारीगरी जयपुर के महाराजा मानसिंह द्वारा लाहौर से लाई गई।
लाहौर में यह कार्य सिक्ख कारीगरों के द्वारा किया जाता था।
यह कार्य प्रमुख रूप से मूल्यवान व अर्धमूल्यवान रत्नों तथा सोने से निर्मित आभूषणों पर किया जाता है।
रेशमी घाघरों पर मीनाकारी के लिए जयपुर शहर प्रसिद्ध है।

प्रश्न 8. आदिवासी महिलाओं का चाँदी का हार को कहा जाता है?
(अ) हालरों
(ब) मोहरन
(स) अरसी
(द) उपरोक्त सभी

उतर – अ,
हालरों – आदिवासी महिलाओं के चाँदी के हार को कहा जाता है।

प्रश्न 9. कौनसा अभयारण्य मानव आवज की नकल करने वाले गागरोनी तोते (वैज्ञानिक नाम – एलेक्जेन्ड्रिया पेराकीट) के लिए प्रसिद्ध हैं?
(अ) रणथम्भौर
(ब) कुंभलगढ़
(स) दर्रा
(द) सीतामाता

उतर – स, इसे हीरामन तोता/स्थानीय भाषा में टुईयाँ/हिंदुओं का आकाश लोचन इत्यादि नामों से जाना जाता है।

प्रश्न 10. राजस्थान का एकमात्र अभयारण्य जहाँ उड़न गिलहरियाँ पाई जाती है?
(अ) वनविहार अभयारण्य
(ब) रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
(स) नाहरगढ़ अभयारण्य
(द) सीतामाता अभयारण्य

उतर – द,
सीतामाता अभयारण्य चित्तौड़गढ तथा प्रतापगढ़ जिलों में अरावली व विन्ध्याचल पर्वतमाला तथा मालवा के पठार के संगम स्थल पर अवस्थित है।
इसे ‘‘चीतल की मातृभूमि’’ के नाम से भी जाना जाता है।
इस अभयारण्य को 1979 में स्थापित किया गया है।
यह अभयारण्य सर्वाधिक सागवान के वनों वाला एकमात्र अभयारण्य है।
इस अभयारण्य में एण्टीलोप चौसिंगा पाया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में भेड़ल या घण्टेल कहा जाता है।
इस अभयारण्य में विशाल वृक्षीय मकड़ियाँ, पीले रंग की उड़न गिलहरी इस अभयारण्य में पायी जाती है जिसे स्थानीय भाषा में मशोवा कहा जाता है।

Rajasthan GK Notes & Test Series

प्रश्न 11. ‘‘लोक नृत्य’’ से आशय है –
(अ) प्राचीन समय से चली आ रही नृत्य परम्परा
(ब) महिलाओं द्वारा किया गया नृत्य
(स) आधुनिक संगीत व नृत्य
(द) उपरोक्त में कोई नहीं

उतर – अ, लोक नृत्य – प्राचीन समय से चली आ रही नृत्य परम्परा।

प्रश्न 12. राजस्थान का राज्य नृत्य करते समय गाया जाने वाला गीत हैं –
(अ) चिरमी
(ब) जीरो
(स) रसिया
(द) घूमर

उतर – द,

प्रश्न 13. माध्यमिका किस जिले में स्थित है?
(अ) चितौड़गढ़
(ब) करौली
(स) राजसमन्द
(द) भीलवाड़ा

उतर – अ

प्रश्न 14. सिसोदिया सरदारों के नेता तथा कुम्भा के निकट सम्बन्ध राघवदेव की हत्या की गई-
(अ) 1437 ई. में
(ब) 1738 ई. में
(स) 1450 ई. में
(द) 1470 ई. में

उतर – अ

प्रश्न 15. सिंचाई विभाग राजस्थान में सार्वजनिक कार्य विभागों में से अलग होकर कब प्रभाव में आया था?
(अ) 1949
(ब) 1956
(स) 1963
(द) 1980

उत्तर – अ, सिंचाई विभाग राजस्थान में सार्वजनिक कार्य विभागों में से अलग होकर 1949 में प्रभाव में आया था। राज्य में सिंचाई प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना 1984 में की गई थी।

  • Computer Question PDF Free Download Click Here
  • General Science Important Question PDF Download Click Here 
  • Rajasthan GK History Question Answer in Hindi Click Here

Rajasthan Common Entrance Test (CET) model paper 2022-23 PDF download Question 16 to 30  

प्रश्न 16. पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट कैनाल से प्रमुखतः कौनसे जिलों को जलापुर्ति की जाएगी-
(अ) बीकानेर व नागौर
(ब) बीकानेर व हनुमानगढ़
(स) नागौर व सीकर
(द) सीकर व बीकानेर

उत्तर – अ

प्रश्न 17- जैसलमेर के क्रांतिकारी सागरमल गोपा को केरोसिन डालकर कब जला दिया गया थाघ्
A. 3 अप्रैल 1946
B. 12 अप्रैल 1946
C. 16 अप्रैल 1946
D. 23 अप्रैल 1946

उत्तर – A,
सागरमल गोपा – इनका जन्म नवम्बर 1900 में जैसलमेर के ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
सगरमल गोपा के समय जैसलमेर का शासक जवाहरसिंह थे।
इन्होनें ‘‘जैसलमेर का गुण्डाराज’’, ‘‘आजादी के दीवाने’’ और ‘‘रघुनाथ सिंह का मुकदमा’’ जैसी अपनी बेबाक किताबों द्वारा आमजन में विद्रोह के स्वर मुखर किए।
सागरमल गोपा को 25 मई, 1941 को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा अप्रैल 1946 को पुलिस अधीक्षक गुमान सिंह ने उन्हें जेल में ही केरोसिन डालकर जिन्दा जला दिया।
सागरमल को जेल में दी गई झकझोर देने वाली यातनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी लक्ष्मीनारायण रंगा ने ‘‘अमर शहीद’’ शीर्षक से एकांकी नाटक की रचना की गई।
उनके संघर्ष को चित्रित करने के लिए ‘‘गोपा – द फ्रीडम फाइटर’’ टाइटल से एक फिल्म भी बनाई गई।

प्रश्न 18. श्रेगीजाल्ड क्रैडोकश् भारत सरकार के गृह सदस्य की हत्या करने की योजना किन के द्वारा बनाई गई?
A. गोपाल सिंह खरवा
B. जोरावर सिंह बारहठ
C. प्रताप सिंह बारहठ
D. केसरी सिंह बारहठ

उत्तर – स,
प्रतापसिंह बारहठ –
जन्म – 24 मई, 1893 को उदयपुर में। पिता – केसरीसिंह बारहठ, माता – मणिक कंवर।
बनारस में प्रताप ने भारत सरकार के गृह-विभाग के एक सदस्य रेगीनाल्ड क्रेडिक की हत्या की योजना बनाई। इसका भेद खुल जाने के कारण जोधपुर के निकट आसारानाडा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।
‘‘मेरी माँ को तो रोने दो, जिससे सैकड़ों माताओं को न रोना पड़े। यदि मैंने दिल का भेद खोल दिया तो यह मेरी वास्तविक मृत्यु होगी और मेरी माता पर अमिट कलंक होगा।’’ ये वाक्य इन्होनें जेल में कहे।
इन्हें 5 वर्ष की कारवास की सजा दी गई। जेल में दी गई यातनाओं के कारण के कारण 27 मई, 1918 में 22 वर्ष की अल्प आयु में ही मृत्यु हो गई।

प्रश्न 19. किस संत की वाणी ‘‘श्री हरि पुरूष’’ नामक ग्रंथ में संगृहीत हैं?
(अ) संत हरिदासजी
(ब) संत दादूदयालजी
(स) संत रामचरणजी
(द) संत राजारामजी

उत्तर – अ, संत हरिदासजी – इनका जन्म नागौर जिले के कापड़ोद (डीडवाना) नामक स्थान पर हुआ।
यह संत बनने से पहले डकैती का कार्य किया करते थे। एक महात्मा के सम्पर्क में आने पर इनका हृदय परिवर्तित हो गया।
इनके द्वारा निरंजनी सम्प्रदाय स्थापित किया गया।
इनकी स्मृति में नागौर जिले के गाढ़ा नामक स्थान पर प्रतिवर्ष मेला (फाल्गुन सुदी 1 से 12 तक) भरता है।
इस सम्प्रदाय के गृहस्थ अनुयायियों को घरबारी व विरक्तों को निंहग कहा जाता है।
इनकी वाणी श्री हरि पुरूष नामक ग्रंथ में संगृहीत है।

प्रश्न 20. चनणी चेरी मेला कहाँ पर आयोजित होता हैं?
(अ) देशनोक, बीकानेर
(ब) रणकपुर, पाली
(स) मेनाल, भीलवाड़ा
(द) विजयनगर, गंगानगर

उत्तर – अ,
चनणी चेरी मेला का आयोजन देशनोक (बीकानेर) में फाल्गुन शुक्ला सप्तमी को होता है।

CET EXAM Notes & Test Series

प्रश्न 21. कुम्भाकालीन सर्वाधिक विशाल मंदिर है?
(अ) रणकपुर का मन्दिर
(ब) दिलवाड़ा जैन मंदिर
(स) एकलिंगजी का मन्दिर
(द) कुम्भश्याम का मंदिर

उतर – अ

प्रश्न 22. 1567 में अकबर द्वारा चित्तौड़ दुर्ग के घेराव के समय मेवाड़ का राणा कौन था?
(अ) सांगा
(ब) कुंभा
(स) प्रताप
(द) उदयसिंह

उतर – द

प्रश्न 23. लोकगीतो का संस्मरण कहलाता है –
(अ) रत्नराणा
(ब) चौबाली
(स) कामण
(द) कलाली

उतर – ब,
चौबाली गीत राजस्थान के लोक गीतों का संस्मरण कहलाता है।

प्रश्न 24. ओसियां (जोधपुर) में महावीर स्वामी को समर्पित जैन मंदिर का निर्माण किस राजा के काल में हुआ था?
(अ) वत्सराज प्रतिहार
(ब) नागभट्ट प्रथम
(स) देवपाल
(द) त्रिलोचन पाल

उत्तर – अ,
ओसिंया (जोधपुर) में सच्चियाय माता के मंदिर का निर्माण वत्सराज प्रतिहार ने कराया। यह मंदिर महामारू/पंचायतन/गुर्जर प्रतिहार शैली का हैं।
सच्चियाय माता ओंसवालों की कुल देवी हैं।
ओंसियाँ में ही वत्सराज प्रतिहार ने सूर्य मंदिर बनवाया था जो आज भी विद्मान हैं।

प्रश्न 25. आबू के परमारों की वैभवयुक्त राजधानी थी?
(अ) सिरोही
(ब) पिंडवाड़ा
(स) शिवगंज
(द) चन्द्रावती

उत्तर – द

प्रश्न 26. झालावाड़ राज्य में कौनसा शासक कला एवं संगीत का महान आश्रयदाता सिद्ध हुआ?
(अ) झाला जालिम सिंह
(ब) जालिम सिंह द्वितिय
(स) महाराज राणा भवानी सिंह
(द) महाराजा राणा राजेन्द्र सिंह

उतर – स,
झालावाड़ राज्य में महाराज राणा भवानी सिंह कला एवं संगीत का महान आश्रयदाता सिद्ध हुआ था।

प्रश्न 27. सत्य कथन छांटिए –
(अ) डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में पत्थरों से होली खेलने की परम्परा है।
(ब) गरासिया लोग अनाज का भण्डारण मिट्टी की कोठियों में करते हैं, जिन्हें सोहरी कहा जाता है।
(स) गरासियाओं के अधिकतर त्यौंहार फसल से संबंधित होते हैं।
(द) उपरोक्त सभी

उतर – द,
डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में पत्थरों से होली खेलने की परम्परा है।
गरासिया लोग अनाज का भण्डारण मिट्टी की कोठियों में करते हैं, जिन्हें सोहरी कहा जाता है।
गरासियाओं के अधिकतर त्यौंहार फसल से संबंधित होते है।

प्रश्न 28. नसीराबाद छावनी में विद्रोह में किस सैनिक अधिकारी की हत्या कर दिल्ली कुच कर दिया था?
(अ) मैक मेसन
(ब) ब्लैंक
(स) हडसन
(द) न्यूबरी

उतर – द,
नसीराबाद का विद्रोह (28 मई, 1857) – 15वीं बंगाल नेटिव इन्फैन्ट्री ने विद्रोह किया तथा यहाँ न्यूबरी नामक सैनिक अधिकारी की हत्या कर दी गई तथा ये विद्रोही सैनिक सीधे दिल्ली कूच कर गये। इन्होने मेरठ क्रान्तकारियों के समान भूमिका अदा की।

प्रश्न 29. दुरसा आढ़ा ने किस ग्रन्थ को पाँचवा वेद कहा हैं?
(अ) मारवाड़ रा परगना री विगत
(ब) बेलि किसन रूकमणी री
(स) पद्मावत
(द) कुवलयमाला

उतर – ब,
बेलि किसन रूकमणी री के लेखक पृथ्वीराज राठौड़ (पीथल) (बीकानेर के रायसिंह के छोटे भाई) हैं। ‘बेलि किसन रूकमणी री’ काव्य को दुरसा आढ़ा ने ‘पाँचवा वेद’ कहा हैं।
पृथ्वीराज राठौड़ को डॉ. तेस्सितोरी ने ‘‘डिंगल का होरेस’’ कहा हैं। कर्नल जेम्स टॉड ने इनके काव्य में ‘‘दस सहस्त्र घोड़ों का बल’’ मानकर इनके इनके व्यक्तित्व और ओजपूर्व कविता का गौरव प्रदान किया हैं।
इनके अन्य काव्य: ठाकुर जी रा, दूहा गंगा जी रा दूहा (गंगालहरी), दसम अवगत रा दूहा आदि।

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से किस रचना में अमीर खुसरो ने चितौड़ पर अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण का वर्णन किया हैं?
(अ) मिफ्ता-उल-फुतुह
(ब) नूह-ए-सिपेहर
(स) तुगलकनामा
(द) खाजाइन-उल-फुतूह

उतर – द, खाजाईन-उल-फुतूह – इस ग्रंथ की रचना अमीर खुसरों ने की थी। अमीर खुसरों को भारत का तोता कहा जाता हैं। इस ग्रंथ की रचना अलाउद्दीन खिलजी के दरबार में 1311 ई. में की गई थी। अलाउद्दीन के चित्तौड़गढ़ (1303 ई.) में अमीर खुसरों भी उसके साथ था जो चित्तौड़गढ़ साके प्रत्यक्ष दृष्टा इतिहासकार था। सितार, तबला, कव्वाली, मुरकियों का जन्मदाता अमीर खुसरों को माना जाता हैं।

Rajasthan CET model Paper 2022-23 in hindi pdf download (Question 31 to 45)

प्रश्न 31. बीकानेर राज्य प्रजा परिषद् के नेतृत्व में दूसरा किसान आंदोलन 1946 ई. में किस घटना को लेकर हुआ?
(अ) कांगड़ कांड
(ब) रायसिंह नगर की घटना
(स) पलथाना कांड
(द) जयसिंहपुरा हत्याकांड

उतर – ब,
1 जुलाई, 1946 को एक जुलूस का आयोजन किया गया जिसे कुचलने का असफल प्रयास किया गया। सेना व पुलिस की कार्यवाही में 1 जूलाई 1946 को एक कार्यकर्ता बीरबल सिंह की मृत्यु हो गई। बीरबल की मृत्यू के पश्चात सम्पूर्ण बीकानेर में 6 जूलाई, 1946 को किसान दिवस मनाया गया।

प्रश्न 32. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की कौनसी लिफ्ट नहर सहायक नहरों सहित सबसे लम्बी नहर हैं?
(अ) कँवर सेन लिफ्ट नहर
(ब) चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट नहर
(स) वीर तेजाजी लिफ्ट नहर
(द) पन्ना लाल बारूपाल लिफ्ट नहर

उत्तर – ब,
चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट नहर (प्राचीन नाम नोहरसाहवा लिफ्ट नहर)। यह सहायक नहरों सहित सबसे लम्बी (665.5 किमी) है अन्यथा कँवर सेन लिफ्ट नहर सबसे लम्बी (151 किमी.) है।

प्रश्न 33. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की कौनसी लिफ्ट नहर सबसे लम्बी हैं?
(अ) कँवर सेन लिफ्ट नहर
(ब) चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट नहर
(स) वीर तेजाजी लिफ्ट नहर
(द) पन्ना लाल बारूपाल लिफ्ट नहर

उत्तर – अ, कँवर सेन लिफ्ट नहर – प्राचीन नाम लूणकरणसर लिफ्ट नहर है। यह सबसे लम्बी लिफ्ट नहर है। इससे बीकानेर व गंगानगर जिले में जलापुर्ति होती है। इसे बीेकानेर नगर की जीवनरेखा भी कहा जाता है।

प्रश्न 34. भारतीय कृषि विभाग ने मिट्टयों का वर्गीकरण किस आधार पर किया?
(अ) मिट्टी के गुण
(ब) धरातलीय मूल चट्टान
(स) मिट्टी की स्थानिक अवस्थिति
(द) मिट्टी की उर्वरता

उत्तर – द,
भू-पृष्ठ की सबसे ऊपरी परत, जो पौधों को उगाने व बढ़ने के लिए जीवाश्म तथा खनिजाश्म प्रदान करती हैं, मृदा या मिट्टी कहलाती है।

प्रश्न 35. भारत सरकार की सहायता से 1958 में स्थापित राजस्थान की प्रथम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थित हैं?
(अ) उदयपुर (ब) कोटा
(स) जोधपुर (द) जयपुर

उत्तर – स, भारत सरकार की सहायता से राजस्थान में प्रथम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला जोधपुर में वर्ष 1958 में की गई।
राज्य में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएँ जयपुर व जोधपुर में है।

प्रश्न 36. सर्वप्रथम जैव विविधता शब्द का प्रयोग किसने किया था?
(अ) जेम्स प्रिंसेप
(ब) नोरमेय मेयर
(स) इ. ओ. विल्सन
(द) कैलाश साँखला

उतर – स,
अर्नस्ट हैकल – Oecology शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अर्नस्ट हैकल ने 1869 ई. में किया। Oecology नामावली का विन्यास ग्रीक भाषा के दो से हुआ है, जिसमें Oikos (रहने का स्थान) तथा logos (अध्ययन) है। Ecology आगे चलकर ये कहा जाने लगा।
ए. जी. टांसले – पारिस्थितिक (Ecosystem) का सर्वप्रथम प्रयोग ए. जी. टांसले द्वारा 1935 ई. में किया गया था।
ई. ओ. विल्सन – जैवविविधता (Biodiversity) शब्द का प्रयोग प्रसिद्ध कीट वैज्ञानिक ई. ओ. विल्सन ने 1986 में जैविक विविधता पर अमेरिकन फोरम के लिए प्रस्तुत प्रतिवेदन में किया था।
नॉरमन मायर्स – हॉटस्पॉट (Hotspot) शब्द का सबसे पहले 1988 में नॉरमन मायर्स द्वारा किया गया।

प्रश्न 37. राजस्थान में सूचना का अधिकार प्राप्त करने के लिए आन्दोलन की शुरूआत किस स्थान से हुई थी?
(अ) शाहपुरा
(ब) कोटपुतली
(स) ब्यावर
(द) बिलाड़ा

उतर – स

प्रश्न 38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य प्रशासन का वर्णन किया गया है?
(अ) अनुच्छेद 175 से 225
(ब) अनुच्छेद 152 से 237
(स) अनुच्छेद 150 से 200
(द) अनुच्छेद 160 से 226

उतर – ब

प्रश्न 39. केन्द्र व राज्य के मध्य महत्वपुर्ण कड़ी निम्न में से कौन अधिकारी होता है?
(अ) मुख्य सचिव
(ब) सचिव
(स) अतिरिक्त सचिव
(द) उक्त में से कोई नहीं

उतर – ब

प्रश्न 40. ’’मुख्य सचिव का चयन बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए। वह एक वरिष्ठतम प्रभावी व्यक्ति होना चाहिए जिसे अपनी योग्यता, अनुभव, ईमानदारी तथा निष्पक्षता के कारण सभी अधिकारीयों का विश्वास और आदर प्राप्त हो।’’ किस आयोग ने यह सिफारिश दी थी?
(अ) गोखला समिति
(ब) सन्धानम आयोग
(स) प्रशासनिक सुधार आयोग
(द) उक्त कोई नहीं

उतर – स

CET Notes PDF Free Download

प्रश्न 41. किस देश के साथ भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्पर्श करती है?
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) चीन
(द) बांग्लादेश

उतर – द,
भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ 4096.7 किमी. लम्बी लगती है। जबकि सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा अफगानिस्तान के साथ 106 किमी. लगती है।

प्रश्न 42. गिर जंगल किस राज्य में स्थित है?
(अ) केरल
(ब) गुजरात
(स) उत्तराखंड
(द) सिक्किम

उतर – ब, यह एशियाई शेर के लिए प्रसिद्ध है। इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा 1975 दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के अतिरिक्त यह विश्व का एकमात्र स्थान, जहां शेंरो को अपने प्राकृतिक आवास में रहते हुए देखा जा सकता है।

प्रश्न 43. भारत के किस राज्य में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है?
(अ) राजस्थान
(ब) महाराष्ट्र
(स) ओडिशा
(द) पं. बंगाल

उतर – स,
चिल्का झील भारत की सबसे खारे पानी की झील है। यह एक लैगून झील है, जो बंगाल की खाड़ी का एक भाग है।

प्रश्न 44. पदार्थ का परमाणु सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अवोगाद्रो
(ब) डाल्टन
(स) न्यूटन
(द) पास्कल

उतर – ब,
1803 ई. में ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने पहली बार वैज्ञानिक ढंग से परमाणु सिद्धांत (Atomic Theory) की व्याख्या की।

प्रश्न 45. AIDS मानव प्रतिरक्षाहीनता विषाणु (HIV) के द्वारा होता है, जो हैं?
(अ) रिट्रो वायरस
(ब) प्रतिरक्षा विषाणु
(स) अर्बो वायरस
(द) लेन्टे वायरस

उतर – अ, विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर को मनाया जाता है।
HIV – Human immunodeficiency virus
AIDS – Acquired Immune Deficiency Syndrome

दोस्तो यहां पर आपको राजस्थान पुलीस काॅन्सटेबल, पटवारी (Patwari), जैल प्रहरी (Jail Prahari), एसआई (SI Police) इत्यादि के पुराने आॅरेजनल पेपर (Original Paper)  2017, 2018, 2019, 2020 की PDF उपलब्ध करायीं जा रही है जिनको आप डाउनलोड कर लीजीए है जो कि  2022-23 में आपके आने वाले एग्जाम मत्वपुर्ण साबित होगें। 

Rajasthan CET model paper 2022-23 in hindi PDF download Question 46 to 60

प्रश्न 46. मियादी ज्वर (Typhoid Fever) किस कारण होता हैं?
(अ) वायरस
(ब) जीवाणु
(स) फफूंद
(द) इनमें से कोई नहीं

उतर – ब, मियादी ज्वर (Typhoid Fever) (अन्य नाम – मोतीझरा):-
रोग वाहक – साल्मोनेला टायफी (जीवाणु जनित रोग)।

प्रश्न 47. फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने वाली गैस हैं?
(अ) ईथर
(ब) अमोनिया
(स) ऐसीटिलीन
(द) एथिलीन

उतर – स,
प्राकृतिक रूप से फलों के पकने में एथिलीन की प्रमुख भुमिका होती है, जबकि कृत्रिम रूप से फलों को पकाने में एसीटिलीन (एथाइन) का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 48. निम्नलिखित में से किसको वुड-स्पिरिट भी कहा जाता हैं?
(अ) मेथिल ऐल्कोहॉल
(ब) एथिल ऐल्कोहॉल
(स) फॉर्मेल्डिहाइड
(द) एसिटोन

उतर – अ,
मेथिल ऐल्कोहॉल – यह एक विषैला द्रव होता है, जिसकी गन्ध शराब की तरह होती है। इसके सेवन से व्यक्ति सो जाता है तथा अधिक मात्रा में पी लेने से मृत्यु भी हो सकती हैं।
इसे सर्वप्रथम लकड़ी के भंजन आसवन से बनाया गया था। अतः इसे काष्ठ स्प्रििट (Wood spirit) के नाम से भी जाना जाता हैै।

प्रश्न 49. प्रकाश-संश्लेषण में कौन सा प्रकाश कम प्रभावी है?
(अ) नीला प्रकाश
(ब) हरा प्रकाश
(स) सूर्य का प्रकाश
(द) लाल प्रकाश

उतर – ब,
प्रकाश-संश्लेषण – प्रकाश-संश्लेषण वह उपचायक क्रिया है जिसके द्वारा पादप अकार्बनिक सरल यौगिकों, जल तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड को प्रकाशीय ऊर्जा की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट के रूप में परिवर्तित कर देते है। पौधों में होने वाली यह क्रिया पर्णहरित या हरितलवक (Chorophyll) की उपस्थिति में होती है।
इसमें आक्सीजन उप-उत्पाद के रूप में निकलती है।
सभी हरे पादप तथा नील-हरित शैवाल में प्रकाश संश्लेषण करते है।
इस क्रिया में जल के अणुओं का आक्सीकरण होने पर ऑक्सीजन गैस निर्गत होती है एवं कार्बन डाईआक्साइड का अपचयन होने पर कार्बोहाइड्रेट्स (ग्लूकोज शर्करा) का निर्माण होता है।
हरित पौधों में पाए जाने वाले हरित लवक में उपस्थित प्रकाशग्राही केवल बैंगनी, नीला एवं लाल रंगो को ग्रहण कर सकता है। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बैंगनी रंग में न्यूनतम तथा लाल रंग में सर्वाधिक होती है।
प्रकाश रासायनिक अभिक्रियाएं पर्णहरित के ग्रेना में तथा प्रकाशहीन रासायनिक अभिक्रियाएं पर्णहरित के स्ट्रोमा में सम्पन्न होती है।

प्रश्न 50. प्रकाश-संश्लेषण में कौन सा प्रकाश सबसे प्रभावकारी है?
(अ) नीला प्रकाश
(ब) हरा प्रकाश
(स) बैंगनी प्रकाश
(द) लाल प्रकाश

उतर – द,

प्रश्न 51. कार्य का मात्रक हैं?
(अ) वाट
(ब) न्यूटन
(स) डाइन
(द) जूल

उतर – द,

प्रश्न 52. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश से ली गई हैं?
(अ) यूनाइटेड किगंडम
(ब) कनाडा
(स) संयुक्त राज्य अमेरिका
(द) आयरलैण्ड

उतर – ब,
भारत की संघात्मक शासन व्यवस्था, कनाडा के संविधान से ली गई है।
भारत में, अवशिष्ट शक्तियों (अनुच्छेद 248) पर विधि बनाने का अधिकार संसद को है।
अनुच्छेद 201 के अनुसार, राज्यपाल द्वारा किसी विधेयक को राष्ट्रपति हेतु आरक्षित करना आदि उपबंध कनाडा के संविधान से लिए गये है।

प्रश्न 53. निम्नलिखित में से कौनसा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप में पाया जाता हैं?
(अ) एक ही नागरिकता
(ब) संविधान की तीन सूचियां
(स) न्यायपालिका की द्वैधता
(द) संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय

उतर – द,
संविधान के निर्वचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था भारतीय और अमेरिकी दोनों ही परिसंघों में समान लक्षण है।

प्रश्न 54. 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उप सभापति थे?
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(स) सी. राजागोपालाचारी
(द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

उतर – अ,
अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा 24 अगस्त, 1946 को इस व्यवस्था के साथ की गई कि अंतरिम सरकार 2 सितंबर, 1946 को कार्यभार संभालेगी।
वायसराय इसमें कार्यपालिका परिषद का पदेन अध्यक्ष था तथा जवाहर लाल नेहरू को उपाध्यक्ष या उपसभापति बनाया गया था।

प्रश्न 55. 1935 के अधिनियम द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसको दी गयी थी?
(अ) संघीय विधानपासलिका को
(ब) प्रान्तीय विधानमण्डल को
(स) गवर्नर जनरल को
(द) प्रान्तीय गवर्नरों को

उतर – स,
भारत शासन अधिनियम, 1935 के द्वारा केन्द्र तथा प्रान्तों के मध्य शक्तियों का विभाजन तीन सूचियों – संघ सूची, प्रान्तीय सूची तथा समवर्ती सूची में किया गया था।
अवशिष्ट शक्तियों सहित विदेशी, प्रतिरक्षा तथा कुछ आपातकालीन अधिकार गवर्नर जनरल को प्रदान किये गये।

प्रश्न 56. भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) स्वराज पार्टी ने 1934 में
(ब) कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
(स) मुस्लिम लीग ने 1942 में
(द) सर्वदलीय सम्मेलन ने 1946 में

उतर – अ,
मई, 1934 में रांची में स्वराज पार्टी ने आत्मनिर्णय की मांग की और एक प्रस्ताव पारित किया। भारतीयों की ओर से संविधान सभा की मांग का यह प्रथम अवसर था।

प्रश्न 57. निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निहित नहीं हैं?
(अ) विचार की स्वतंत्रता
(ब) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(स) विश्वास की स्वतंत्रता
(द) आर्थिक स्वतंत्रता

उतर – द,
भारतीय संविधान की उद्देशिका में सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ-साथ विचार, अभिव्यक्ति , विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता का लक्ष्य रखा गया है।
भारतीय संविधान की उद्देशिका में आर्थिक स्वतत्रंता की नहीं बल्कि आर्थिक न्याय की बात कही गई है।

प्रश्न 58. भारत के संविधान के निर्माताओं के मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिंबित होता हैं?
(अ) उद्देशिका
(ब) मूल अधिकार
(स) राज्य के नीति निदेशक तत्व
(द) मूल कर्तव्य

उतर – अ,
पं. जवाहर लाल नेहरू ने 13 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा के समक्ष उद्देश्य प्रस्ताव (प्रस्तावना) प्रस्तुत की थी, जिसे संविधान सभा द्वारा 22 जनवरी, 1947 को पारित किया गया था।

प्रश्न 59. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कोयला भंडार में सबसे समृद्ध हैं?
(अ) ब्रह्मपुत्र
(ब) दामोदर घाटी
(स) महानदी घाटी
(द) गोदावरी घाटी

उतर – ब,
ऊपरी दामोदर घाटी में स्थित पश्चिम बंगाल का रानीगंज कोयला क्षेत्र देश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है।

प्रश्न 60. कृषि वित्त एवं पुनर्वित में सबसे बड़ी संस्था कौनसी है?
(अ) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(ब) नाबार्ड
(स) केन्द्रीय सहकारी बैंक
(द) भूमि विकास बैंक

उतर – ब,
नाबार्ड की स्थापना – 12 जुलाई, 1982 एवं मुख्यालय – मुंबई।

सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) मॉडल पेपर 2022-23 PDF Download Question 61 to 75

प्रश्न 61. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर MS Office को बनाने वाली कम्पनी हैं?
(अ) इंटेल
(ब) माइक्रोसॉफ्ट
(स) सेमसंग
(द) एप्पल

उतर – ब

प्रश्न 62. MS Office हैं?
(अ) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(ब) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(स) ऑपरेटिंग सिस्टम
(द) उपरोक्त सभी

उतर – अ

प्रश्न 63. निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है और प्रोग्रामों के समूह को ………… कहा जाता है।
(अ) हार्डवेयर
(ब) सॉफ्टवेयर
(स) प्रोग्रामर
(द) फ्रीवेयर

उतर – ब,
Computer Softwere – हार्डवेयर डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए निर्देशों के एक सेट की आवश्यकता होती है जिसे प्रोग्राम कहा जाता है अर्थात निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है और प्रोग्रामों के समूह को सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

प्रश्न 64. हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर के बीच संचार स्थापित करने की प्रक्रिया को ……… कहा जाता है।
(अ) इंटरफेस
(ब) इंटरब्रीच
(स) इंटरलॉक
(द) इनमें से कोई नहीं

उतर – अ,
हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर के बीच संचार स्थापित करने की प्रक्रिया को इंटरफेस कहा जाता है।

प्रश्न 65. किसी निश्चित कार्य या उद्देश्य के लिए आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को …………. कहा जाता है।
(अ) ट्रंकी सॉफ्टवेयर
(ब) फ्रीवेयर
(स) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर
(द) शेयर वेयर

उतर – अ, ट्रंकी सॉफ्टवेयर (Trunkey Software) – किसी निश्चित कार्य या उद्देश्य के लिए आवश्यक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को ट्रंकी सॉफ्टवेयर (Trunkey Software) कहा जाता है।
फ्रीवेयर (Freeware) – ऐसे सॉफ्टवेयर जो निःशुल्क उपलब्ध होते है एवं उनकी आवश्यकता होने पर इंटरनेट से बिना किसी लागत के डाउनलोड किया जा सकता है, उन्हें फ्रीवेयर (Freeware) कहा जाता हैं।
ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (Open Source Software) – ऐसे सॉफ्टवेयर जिनका सॉफ्टवेयर के साथ-साथ उनका सोर्स कोड भी निःशुल्क उपलब्ध होता है उसे ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर कहा जाता है।
शेयर वेयर (Sharewere) – ऐसे सॉफ्टवेयर जो निश्चित समयावधि के लिए निःशुल्क उपलब्ध होते है लेकिन निश्चित समयावधि खत्म होने के बाद उन सॉफ्टवेयर का भुगतान करके ही प्रयोग किया जा सकता है। उन्हे शेयर वेयर सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

प्रश्न 66. की-बोर्ड का आविष्कार किनके द्वारा किया गया?
(अ) क्रिस्टोफर लाथम सॉल्स
(ब) डगलस सी. इंजेलबर्ट
(स) जे. जे. थॉमसन
(द) एलेन टयूरिंग

उतर – अ, की-बोर्ड (Keyboard) –
की-बोर्ड कम्प्यूटर में डाटा एन्ट्री हेतु सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाली इनपुट डिवाइस है।
की-बोर्ड का आविष्कार 1868 में क्रिस्टोफर लाथम सॉल्स द्वारा किया गया।
की-बोर्ड को प्राथमिक इनपुट डिवाइस या कम्प्यूटर का स्टैण्डर्ड इनपुट डिवाइस कहा जाता है।
की-बोर्ड में अक्षरों की सबसे ऊपर वाली पंक्ति के बांयी ओर के 6 बटन QWERTY होते है जिन्हें Upper Row कहा जाता है एवं इसी के आधार पर की-बोर्ड का नामकरण QWERTY बोर्ड है।
की-बोर्ड टाइपराइटर की तरह CUI (Character User Interface) के सिद्धांत पर कार्य करता है।
की-बोर्ड को CPU से PS2 (Plug Station 2) पोर्ट के द्वारा जोड़ा जाता है। आजकल के की-बोर्ड में USB (Universal Serial Bus) पोर्ट द्वारा भी कम्प्यूटर से भी जोड़ा जाता है।

प्रश्न 67. की-बोर्ड के अक्षरों की पंक्ति की बांयी ओर के 6 बटन QWERTY होते है जिन्हें कहा जाता है?
(अ) Upper Row
(ब) Middel Row
(स) Lower Row
(द) इनमें में से कोई नहीं

उतर – अ,

प्रश्न 68. की-बोर्ड टायपराइटर की तरह CUI के सिद्धांत पर कार्य करता है, CUI का पुरा नाम है?
(अ) Control Unit Interface
(ब) Control User Interface
(स) Character User Interface
(द) Cast Unit Interface

उतर – स,

प्रश्न 69. कम्प्यूटर शब्द की उत्पŸिा किस शब्द से हुई है?
(अ) अंग्रेजी भाषा के Compute से
(ब) लैटिन भाषा के Computare से
(स) अंग्रेजी भाषा के Compare से
(द) अ व ब दोनों से

उतर – द, कम्प्यूटर (Computer) शब्द लैटिन भाषा के Computare एवं अंग्रेजी भाषा के Compute शब्द से बना है। सामान्यतया दोनों शब्दों का संबंध गणना करने से है।
Computer का शाब्दिक अर्थ है – गणना करने वाला
विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस – 2 दिसम्बर

प्रश्न 70. कम्प्यूटर की वार्म बूटिंग के लिए प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) Ctrl + Shift + Esc
(ब) Alt + Ctrl + Esc
(स) Alt + Ctrl + Del
(द) Ctrl + Shift + Del

उतर – स,
कम्प्यूटर की वार्म बूटिंग के लिए Ctrl + Alt + Del Key का प्रयोग किया जाता है।
पहले से चल रहे कम्प्यूटर को वापस चालू करने अर्थात कम्प्यूटर को रिस्टार्ट करने को वार्म बूटिंग कहते है।

प्रश्न 71. CAD का क्या अर्थ है?
(अ) कम्प्यूटर एडेड डिजाइन
(ब) कम्प्यूटर ऐल्गोरिथ्म फॉर डिजाइन
(स) कम्प्यूटर एप्लीकेशन इन डिजाइन
(द) कॉम्पैक्ट एडिड डिजाइन

उतर – अ

प्रश्न 72. कम्प्यूटर को कहा जाता है –
1. गणक यंत्र
2. संगणक
3. परिकलक
4. अभिकलित्र
कूट –
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 व 2
(स) केवल 1, 2 व 3
(द) सभी 1, 2, 3 व 4

उतर – द,
कम्प्यूटर (Computer) शब्द लैटिन भाषा के Computare एवं अंग्रेजी भाषा के Compute शब्द से बना है। सामान्यतया दोनों शब्दों का संबंध गणना करने से है।
Computer का शाब्दिक अर्थ है – गणना करने वाला
विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस – 2 दिसम्बर

प्रश्न 73. भौतिक राशियों जैसे ताप, दाब, विद्युत प्रवाह, लम्बाई आदि को मापने हेतु किस कम्प्यूटर प्रयुक्त होता है?
(अ) एनालॉग कम्प्यूटर
(ब) डिजिटल कम्प्यूटर
(स) हाइब्रिड कम्प्यूटर
(द) कोई नहीं

उतर – अ,
एनालॉग कम्प्यूटर (Analog Computer) –
भौतिक राशियों जैसे ताप, दाब, विद्युत प्रवाह, लम्बाई आदि को मापने हेतु प्रयुक्त होता है।
वाहनों की गति मापने हेतु स्पीडोमीटर/माइलोमीटर में तथा चिकित्सा क्षेत्र में प्रयुक्त थर्मामीटर, वोल्टमीटर में एनालॉग कम्प्यूूूूटर का प्रयोग किया जाता है।
एनालॉग कम्प्यूटर में डेटा का मापन सतत् या निरन्तर होता है।
विश्व का पहला एनालॉग कम्प्यूटर के जनक ‘‘साइबोर्ग’’ है।

प्रश्न 74. वाहनों की गति मापने हेतु स्पीडोमीटर/माइलोमीटर में किस कम्प्यूटर प्रयुक्त होता है?
(अ) एनालॉग कम्प्यूटर
(ब) डिजिटल कम्प्यूटर
(स) हाइब्रिड कम्प्यूटर
(द) कोई नहीं

उतर – अ,

प्रश्न 75. प्रोग्रामिंग में, कुछ कथनों की बार-बार पुनरावृत्ति को प्रायः क्या कहते हैं?
(अ) लूपिंग
(ब) कंट्रोल स्ट्रक्चर
(स) कम्पाइलिंग
(द) स्ट्रक्चर

उतर – अ


Rajasthan Common Entrance Test (CET) exam model question paper 2022-23 PDF Download Click Below Link

Part- 1 PDF Download Click Here

Rajasthan CET Notes PDF Free Download

Rajasthan forest guard question papers 2022-23 in hindi PDF -2 download Click Here
Common Entrance Test (CET) syllabus PDF Download Click Here 

rajasthan cet notification 2022 pdf, rajasthan cet notification 2022 pdf in hindi, cet rajasthan 2022 syllabus, cet syllabus 2022 rajasthan in hindi, rajasthan cet syllabus 2022 pdf, cet rajasthan official website, cet rajasthan notification, rajasthan cet 2022 application form, rajasthan cet model paper 2022-23 in hindi pdf download

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here